Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोरखपुर जिला कारागार से विचाराधीन कैदी फरार, जेलर और चार वार्डन निलंबित

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

गोरखपुर जिला कारागार की नवनिर्मित चारदीवारी फांदकर एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद जेलर समेत पांच कारागार कर्मियों को निलंबित कर दिया गया और फरार कैदी की तलाश जारी है।

अधिकारियों के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), धारा 64(2) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के एक मामले में यहां बंद बांसगांव थाना क्षेत्र के सरसोपार गांव निवासी विपिन (21) फरार हो गया। उन्होंने बताया कि उसे 18 जुलाई को जिला कारागार लाया गया था।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि घटना के संबंध में शाहपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस टीमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद कारागार महानिदेशक (डीजी) पी.सी. मीना ने जेलर अरुण कुमार, जेल वार्डन जितेंद्र कुमार गौतम व जितेंद्र कुमार दुबे, प्रधान वार्डन ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव और रामजीत सिंह को निलंबित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

महानिदेशक ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है।

पुलिस ने बताया कि फरार विचाराधीन कैदी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Tags: गोरखपुर जिला कारागार
Previous Post

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

Next Post

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मऊ में दिनदहाड़े हत्या करने का आरोपी, 25 हज़ार का इनमिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

कासगंज में लापता 23 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या, बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास समरसेबल की छत पर मिला शव

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

अमरोहा में युवती से कथित गैंगरेप, CRPF इंस्पेक्टर और यूपी पुलिस के दरोगा समेत 4 गिरफ्तार

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

अमेठी में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

September 24, 2026
Next Post

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

Recent Posts

मऊ में दिनदहाड़े हत्या करने का आरोपी, 25 हज़ार का इनमिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सार्सेना में 14 सितंबर के अनीश हत्याकांड में फरार एक और आरोपी को...

कासगंज में लापता 23 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या, बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास समरसेबल की छत पर मिला शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

कासगंज जिले में घर से लापता हुई 23 वर्षीय एक युवती का शव बुधवार सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास सबमर्सिबल...

अमरोहा में युवती से कथित गैंगरेप, CRPF इंस्पेक्टर और यूपी पुलिस के दरोगा समेत 4 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस...

अमेठी में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

अमेठी जिले की थाना शुकुल बाजार पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के दौरान पाली जंगल में चल रही अवैध हथियार फैक्टरी...

छात्रा की हिरासत के मामले में नोएडा की जिलाधिकारी के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश पर रोक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें गौतमबुद्ध नगर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group