Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल झील में दो ‘स्पीडबोट’ की टक्कर में 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि अब जिला प्रशासन ने सूर्यास्त के बाद नौकायन पर प्रतिबंध लगा दिया और घटना की जांच के आदेश दिए।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान पड़ोसी जिले कुशीनगर के 12वीं कक्षा के छात्र लखमुद्दीन के रूप में हुई है, जो रविवार को परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ पर्यटन स्थल पर आया था।

पुलिस ने कहा कि लखमुद्दीन एक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक, कयामुद्दीन अंसारी (29) अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ रामगढ़ ताल पहुंचे थे। रात करीब आठ बजे समूह के सात सदस्यों ने प्लेटफार्म नंबर पांच से टिकट खरीदा और एक ‘स्पीडबोट’ में सवार हो गए, जबकि दो अन्य यात्री भी उनके साथ शामिल हो गए।

पुलिस के अनुसार नाव के रवाना होने के तुरंत बाद, यह कथित तौर पर प्लेटफॉर्म नंबर चार से आ रही एक अन्य ‘स्पीडबोट’ से टकरा गई, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।

पुलिस के मुताबिक सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। अस्पताल में डॉक्टरों ने लखमुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। घायलों में अमीर हमजा (आठ) भी शामिल है, जिनके सिर में चोट लगी है। वह अपने पिता के साथ कुशीनगर से आया था।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने घटना की जांच के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए), पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों की तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की। समिति को तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है।

मीना ने कहा कि जीडीए को अगले आदेश तक सूर्यास्त के बाद रामगढ़ ताल में नौका संचालन बंद करने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) निमिष पाटिल ने कहा कि टक्कर में कोई भी नाव पलटी नहीं।

पाटिल ने कहा, ‘‘टक्कर के दौरान लखमुद्दीन के सिर पर घातक चोट लगी। एक नाव संचालक को हिरासत में लिया गया है, जबकि दूसरे का पता लगाने के लिए पुलिस टीम गठित की गई हैं।

पुलिस ने कहा कि अभिषेक साहनी (21) और अविनाश गौड़ (20) के रूप में पहचाने गए दो नाव संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा कानूनी कार्रवाई चल रही है।

@CMOfficeUP @gorakhpurpolice@Dm_Gorakhpur
गोरखपुर:नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत,बच्चे समेत 9 घायल,स्पीड बोट चालक की लापरवाही से हादसा, आरोपी गिरफ्तार,सुरक्षा मानकों की जांच में जुटी पुलिस,नौका विहार की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल pic.twitter.com/obYkM6vZSE

— Anil Singh (@anil727singh) July 27, 2026

Tags: गोरखपुर: नौका विहार में
Previous Post

प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में देरी, मुख्य सचिव उच्च न्यायालय में हुए पेश

Next Post

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

Related Posts

उत्तर प्रदेश

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के जाली नोट, 1,323 नकली नोटों से मचा हड़कंप; 186 शाखाएं जांच के दायरे में

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

पितृपक्ष 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या; जानें पूरी तिथियां और किन बातों का रखें ध्यान

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

मऊ में दिनदहाड़े हत्या करने का आरोपी, 25 हज़ार का इनमिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

September 24, 2026
Next Post

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

Recent Posts

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

Meta AI आपकी पूरी WhatsApp चैट अपने-आप नहीं पढ़ता; लेकिन यूजर जब @Meta AI के जरिए उसे बुलाता है, कोई...

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया की Medicare प्रणाली से जुड़े एक सरकारी डेटा पोर्टल में जून 2026 में OpenAI के एक AI एजेंट द्वारा...

अयोध्या: पटरंगा थाना क्षेत्र में मिठाई लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक की चेन उतरने से दुर्घटना की आशंका

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मिठाई लेकर बाइक...

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर...

अयोध्या में कल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव के अंतिम चरण में शुक्रवार को अयोध्या में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group