गाजियाबाद, नकली एवं अवैध औषधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) तथा गाजियाबाद पुलिस की अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने देहरादून की फैक्टरी पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली दवाएं और अन्य सामग्री बरामद की।
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक एफएसडीए और गाजियाबाद पुलिस की अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने देहरादून के देवीपुर न्यू हाईवे रोड परवाल क्षेत्र में नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी पर छापा मारा।
बयान के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि फैक्टरी में नामी दवा कंपनियों के नाम और ब्रांड का दुरुपयोग कर नकली दवाइयां तैयार की जा रही थीं।
फैक्ट्री में सिप्ला, ल्यूपिन, डॉ. रेड्डीज, एल्डर, माइक्रो, मैनकाइंड, इंटास, एबॉट, सन फार्मा, एरिस्टो, मैक्लियोड्स व जाइडस जैसी नामी दवा कंपनियों के नाम और ब्रांड का दुरुपयोग कर कथित रूप से नकली दवाइयां तैयार की जा रही थीं। इन दवाओं की पैकेजिंग भी इस प्रकार की जा रही थी कि आम उपभोक्ता और दवा विक्रेता आसानी से भ्रमित हो सकते थे।
अधिकारियों ने बताया कि टीम ने कार्रवाई के दौरान फैक्टरी से भारी मात्रा में संदिग्ध दवाइयां, पैकिंग सामग्री, लेबल, रैपर और निर्माण में प्रयुक्त होने वाले अन्य उपकरण बरामद किये हैं। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।
🚨 देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़!
💊 एफएसडीए और गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता
▪️देहरादून में चल रही नकली दवा फैक्ट्री पर छापा
▪️Cipla, Lupin, Dr. Reddy's, Sun Pharma, Mankind, Abbott, Intas, Zydus समेत कई बड़ी कंपनियों के नाम पर बन रही… pic.twitter.com/rxtVkjtg8S— Ambarish Pandey (@pandeyambarish) July 22, 2026










