अलीगढ़ के एक होटल में 15 साल की एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने बताया कि सोमवार देर शाम यह वारदात हुई जिसके बाद मुख्य आरोपी और होटल के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि लड़की के परिवार की शिकायत पर बन्नादेवी थाने में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि झूठा बहाना बनाकर लड़की को होटल में बुलाया गया था।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) धनंजय सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी और होटल के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उन पर बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सीओ ने कहा कि होटल परिसर को सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।