Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ईरान पर लगातार 10 रातों से अमेरिका का भयंकर हमला जारी, ईरान ने होर्मुज में टैंकर पर किए हमले

admin by admin
July 21, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में मंगलवार सुबह एक टैंकर पर हमला किया, जिसके बाद चालक दल ने जहाज को छोड़ दिया। वहीं, इस अहम जलमार्ग पर नियंत्रण को लेकर जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरान को निशाना बनाते हुए एक और हवाई हमला किया।

लगातार 10 रातों से जारी अमेरिका के हवाई हमलों के बावजूद ईरान ने जलडमरूमध्य पर अपनी पकड़ ढीली नहीं की है। शांतिकाल के दौरान वैश्विक स्तर पर कारोबार होने वाले कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा इसी संकरे जलमार्ग से होकर गुजरता था।

अमेरिका और ईरान के बीच फिर से पूर्ण युद्ध का खतरा बढ़ने के बीच ईरान के गृह मंत्री बातचीत के लिए पाकिस्तान पहुंचे। पाकिस्तान इस विवाद में अहम मध्यस्थ माना जाता है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि युद्ध खत्म करने के लिए कोई नया समझौता हो सकेगा या नहीं।

दोनों देशों के बीच पिछले महीने हुआ अस्थायी समझौता अब टूट चुका है। वहीं, होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही भी लगभग रुक गई है।

लड़ाई तेज होने के साथ दोनों पक्षों ने ऐसे नागरिक बुनियादी ढांचे को भी निशाना बनाया है, जिस पर लाखों लोगों का जीवन निर्भर है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी नागरिकों के लिए जारी एक नयी चेतावनी में कहा, ‘‘ईरान और ईरान का समर्थन करने वाले समूह विदेश में अमेरिका के अन्य हितों या दुनिया भर में अमेरिका और अमेरिकियों से जुड़ी जगहों को निशाना बना सकते हैं।

हाल के हफ्तों में तनाव बढ़ने से तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। मंगलवार को ‘बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड’ की कीमत 88 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रही और अमेरिका में नियमित गैसोलीन की कीमत औसतन चार डॉलर प्रति गैलन तक पहुंच गई, जिससे इस बार के मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी उपभोक्ताओं की जेब पर दबाव बढ़ गया है।

🚨Massive Attack on Iran 💥💥

Major news is emerging from Tehran that the US has launched a massive attack on Iran using approximately 200 missiles, causing panic in the surrounding areas. pic.twitter.com/plbP5WgJVs

— 𝐔𝐒 𝐀𝐑𝐌𝐘 𝐏𝐎𝐖𝐄𝐑 🇺🇲 (@USarmypower_) July 21, 2026

इस बीच, अमेरिकी सेना ने जॉर्डन में हुए हमलों में मारे गए दो सैनिकों की पहचान की है। इस हमले एक अन्य व्यक्ति लापता हो गया था। इसके अलावा, सेना ने शनिवार को इराक में एक ईरानी ड्रोन को मार गिराने के बाद उसे नियंत्रित तरीके से नष्ट करने की प्रक्रिया के दौरान एक और सैनिक की मौत की पुष्टि की।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को सोशल मीडिया पर चेतावनी दी, ‘‘जब भी ईरान किसी अमेरिकी सैनिक की हत्या करेगा, तो उसे इस हत्या की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी!’’

ट्रंप की मंगलवार शाम को डोवर वायु सेना अड्डे पर एक समारोह में शामिल होने की योजना थी, जहां कम से कम एक सैनिक का अवशेष पहुंचने वाला था।

अमेरिकी सेंट्रल कमान ने मंगलवार को कहा कि उसने ‘‘ईरान के सैन्य कमान केंद्रों , समुद्री क्षमता, मिसाइल और ड्रोन प्रक्षेपण स्थल और वायु रक्षा प्रणाली’’ को निशाना बनाया। उसने ईरान में इन स्थलों को निशाना बनाकर की गई बमबारी के और फुटेज जारी किए।

ईरान की सरकारी मीडिया ने खबर दी कि फार्स, होर्मोजगन, इलम, केरमन और सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांतों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं।

हालांकि, हालिया हिंसा के दौरान जलडमरूमध्य से गुजरने वाला यातायात बहुत धीमा हो गया है। समुद्री डेटा और खुफिया सूचनाएं प्रदान करने वाली लंदन स्थित ‘लॉयड्स लिस्ट इंटेलिजेंस’ ने बताया कि रविवार को सिर्फ तीन जहाज ही इस जलडमरूमध्य से गुज़रे।

ब्रिटिश सेना की ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस’ केंद्र ने कहा कि मंगलवार सुबह ओमान जलडमरूमध्य में एक टैंकर को निशाना बनाया गया था, जिसके बाद चालक दल के सदस्य पोत छोड़कर चले गए थे।

ईरान के अर्द्धसैनिक ‘रिवॉल्यूशनरी गार्ड’ ने दावा किया कि इस हमले के अलावा सोमवार को जहाजों को निशाना बनाकर दो अन्य हमले किए गए।

अमेरिकी सेना के मुख्यालय पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि सात जुलाई को अमेरिका द्वारा हमले शुरू किए जाने के बाद से करीब 100 सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें अधिकतर उपचार के बाद अब ड्यूटी पर लौट आए हैं।

Tags: ईरान पर लगातार 10 रातों
Previous Post

कन्नौज में सरकारी शिक्षक अपहरण कांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Next Post

Study: जीवनसाथी को Dementia होने पर दूसरे साथी में भी बढ़ सकता है इसका जोखिम!

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
Next Post

Study: जीवनसाथी को Dementia होने पर दूसरे साथी में भी बढ़ सकता है इसका जोखिम!

Recent Posts

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हरदोई के रहने वाले प्रेमी जोड़े अमित...

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

हरदोई, जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने डंडे...

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group