Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कन्नौज में सरकारी शिक्षक अपहरण कांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 21, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
कन्नौज में सरकारी शिक्षक अपहरण कांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

कन्नौज, सरकारी स्‍कूल के एक शिक्षक का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को कन्नौज जिले की सदर कोतवाली पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचा .315 बोर, चार कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त कार तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, तिर्वा थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी देशराज सिंह (65) ने 14 जुलाई को अपने शिक्षक पुत्र राहुल कुमार राजपूत (31) की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि सोमवार को अपहृत शिक्षक के पिता देशराज सिंह ने थाना तालग्राम में एक प्रार्थना पत्र दिया जिसमें आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त अविनाश राजपूत, सर्वेन्द्र कुमार कुशवाहा, केशव पण्डित तथा सागर ने उसके पुत्र राहुल कुमार राजपूत का अपहरण कर लिया है और उसकी रिहाई के एवज में दस लाख रुपये की फिरौती मांगी है।

एसपी ने बताया कि इसी आधार पर गुमशुदगी के मामले में अपहरण समेत अन्य धाराओं को शामिल किया गया।

उन्होंने बताया कि सोमवार रात को अभियुक्त अविनाश राजपूत (34), सर्वेन्द्र कुमार कुशवाहा (26), केशव पण्डित उर्फ केशव अवस्थी (20) को मायापुरवा मोड बिरौली जंगल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। सभी थाना तिर्वा के रहने वाले हैं।

एसपी ने पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों से मिली जानकारी के हवाले से बताया कि अविनाश कुमार राजपूत और अपहृत शिक्षक राहुल कुमार राजपूत दोनों आपस में मित्र थे। अविनाश नोएडा मे रहकर एक फाइनेंस कंपनी चलाता था जिसमे उसे करोड़ों का घाटा हो गया।

एसपी ने कहा कि अविनाश पर लगभग दो करोड़ रुपये का कर्ज हो गया, जिसे चुकाने के लिये उसने अपने साथियों संग मिलकर शिक्षक मित्र राहुल कुमार राजपूत का अपहरण करने की साजिश रची।पुलिस के अनुसार अपहृत राहुल सकुशल घर आ गया है।

Tags: कन्नौज में सरकारी शिक्षक
Previous Post

NTA ने OMR शीट में गड़बड़ी के दावों को किया खारिज, स्कोरकार्ड क्यूआर कोड के जरिए सर्वर रिकॉर्ड से जुड़े

Next Post

ईरान पर लगातार 10 रातों से अमेरिका का भयंकर हमला जारी, ईरान ने होर्मुज में टैंकर पर किए हमले

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना
उत्तर प्रदेश

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

July 25, 2026
पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित
क्राइम

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

July 25, 2026
मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

July 25, 2026
Next Post
ईरान पर लगातार 10 रातों से अमेरिका का भयंकर हमला जारी, ईरान ने होर्मुज में टैंकर पर किए हमले

ईरान पर लगातार 10 रातों से अमेरिका का भयंकर हमला जारी, ईरान ने होर्मुज में टैंकर पर किए हमले

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group