Wednesday, September 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोंडा में 1.13 करोड़ रुपये की नकली और नशीली दवाएं जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 20, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

गोंडा जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) और पुलिस ने तीन दिन तक संयुक्त अभियान चलाकर करीब 1.13 करोड़ रुपये मूल्य की नकली और नशीली दवाएं जब्त की हैं। अधिकारियों ने बताया कि मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद ने बताया कि लखनऊ स्थित एफएसडीए मुख्यालय से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर 16 से 18 जुलाई तक यह अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि नौ जिलों के औषधि निरीक्षकों और स्थानीय पुलिस ने बरियार पुरवा, सोनार गली और बड़गांव में अवैध रूप से संचालित दवाओं के तीन गोदामों की तलाशी ली।

प्रसाद ने बताया कि टीम ने सबसे पहले गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर जयनगरा स्थित अमन फार्मास्युटिकल्स के परिसर पर छापा मारा लेकिन कंपनी अपने पंजीकृत पते पर संचालित नहीं मिली।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान टीम कंपनी के मालिक अमन कसौधन के घर पहुंची, जहां उसके भाई शिवम कसौधन ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वे वैध औषधि लाइसेंस के बिना बरियार पुरवा स्थित गोदाम से दवाओं का कारोबार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगे की जांच में दो और अवैध गोदामों का पता चला।

अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान संचालक दवाओं की क्रय-विक्रय से संबंधित बिल, भंडार पंजी या कोई अन्य वैधानिक दस्तावेज पेश नहीं कर सके, जिसके बाद तीनों गोदाम सील कर दिए गए।

उन्होंने बताया कि जब्त दवाओं में ट्रामाडोल इंजेक्शन, अल्प्राजोलम की गोलियां, कोडीन फॉस्फेट सिरप और बड़ी मात्रा में अन्य एलोपैथिक दवाएं शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि जब्त दवाओं का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 1.13 करोड़ रुपये है। दवाओं के 19 नमूने एकत्र कर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शिवम कसौधन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अमन कसौधन फरार है।

कोतवाली नगर थाने में स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) की धाराओं आठ और 21 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Tags: गोंडा में 1.13 करोड़ रुपये की नकली
Previous Post

बिल में सेवा शुल्क जोड़ने पर 41 रेस्तरां के खिलाफ सीसीपीए ने की कार्रवाई

Next Post

बरेली में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन बनाने में इस्तेमाल होने वाला एसिटिक एनहाइड्राइड बरामद, चार गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

Bankey Bihari Mandir : बांके बिहारी मंदिर में सोने-चांदी के झूले और रथ गायब? उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने जांच के लिए बनाई 3 सदस्यीय टीम

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati on Akash Anand: अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर टिका आकाश आनंद का सियासी भविष्य, मायावती ने एक्स पर दिया बड़ा बयान

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

भदोही: सामूहिक दुष्कर्म मामले में जाली शपथ दाखिल करने के 31 आरोपियों के खिलाफ अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज

September 9, 2026
Next Post

बरेली में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन बनाने में इस्तेमाल होने वाला एसिटिक एनहाइड्राइड बरामद, चार गिरफ्तार

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group