Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भदोही में फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर बच्चों के अश्लील वीडियो बेचने और जिस्मफरोशी का रैकेट चलाने वाले दो गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 19, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

भदोही जिले में फर्जी ‘व्हाट्सऐप ग्रुप’ के जरिये बाल यौन शोषण के वीडियो बेचने और देह व्यापार गिरोह चलाने के आरोप में शनिवार को एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों की पहचान भदोही जिले के निवासी शशिपाल सिंह (40) और मनीता यादव (30) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, सिंह ने कथित तौर पर ‘‘पंजाबी सिमरन’’ के नाम से एक फर्जी ‘व्हाट्सऐप ग्रुप’ बनाया था। उसने बताया कि सिंह खुद को सिमरन नाम की महिला बताकर समूह के सदस्यों को बाल यौन शोषण के वीडियो बेचता था।

आरोप है कि इस ‘व्हाट्सऐप ग्रुप’ का इस्तेमाल देह व्यापार के लिए ग्राहकों से संपर्क करने में भी किया जाता था और इसमें महिलाओं की तस्वीरें एवं वीडियो साझा किए जाते थे। यादव महिलाओं की कथित तौर पर ‘‘आपूर्ति’’ करती थी और देह व्यापार गिरोह से जुड़े वित्तीय लेन-देन संभालती थी।

अग्रवाल ने बताया कि लापता और शोषित बच्चों के लिए राष्ट्रीय केंद्र (एनसीएमईसी) से मिली सूचना के बाद जांच शुरू की गई। ऑनलाइन बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री की पहचान करने के लिए इस अमेरिकी संस्था की केंद्रीय गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के साथ सूचनाएं साझा करने की व्यवस्था है।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने ‘व्हाट्सऐप ग्रुप’ से जुड़े आईपी पते और मोबाइल नंबर का पता लगाया जो सिंह के नाम पर मिले।

पुलिस ने सिंह के मोबाइल फोन से ‘व्हाट्सऐप ग्रुप’ से जुड़ी जानकारियां और उसके सदस्यों को कथित तौर पर बाल यौन शोषण के वीडियो बेचे जाने के साक्ष्य बरामद किए।

अधिकारी ने बताया कि मोबाइल फोन में मौजूद बातचीत और वित्तीय लेन-देन की जांच के दौरान पुलिस ने कथित सहयोगी के रूप में यादव की पहचान की। महिला पुलिस दल ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

ज्ञानपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि ‘व्हाट्सऐप ग्रुप’ से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है और दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

https://t.co/BAD3mkg4aE

— BHADOHI POLICE (@bhadohipolice) July 19, 2026

Tags: भदोही में फर्जी महिला प्रोफाइल
Previous Post

Mausam: उप्र में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश का अनुमान

Next Post

अमेठी में नहर में बोरे में बंद मिला अज्ञात युवक का शव

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

September 10, 2026
Next Post

अमेठी में नहर में बोरे में बंद मिला अज्ञात युवक का शव

Recent Posts

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हरदोई के रहने वाले प्रेमी जोड़े अमित...

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

हरदोई, जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने डंडे...

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group