Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रुदौली तहसील में जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्या, तहसील दिवस में उमड़ी भीड़

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
July 18, 2026
in अयोध्या
0

अयोध्या, तहसील रुदौली में शनिवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसने कुल 146 शिकायते दर्ज हुई जिसमे 18 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

जिले में नियुक्ति के बाद रुदौली तहसील में जिलाधिकारी का यह पहला सम्पूर्ण समाधान दिवस था जिसके चलते प्रशासन द्वारा कई दिनों से व्यापक तैयारियां की जा रही थीं। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी भी उपस्थित रहे और जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

बारिश के बावजूद सुबह से ही तहसील परिसर में फरियादियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। दूर-दराज़ के ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगर क्षेत्र से आए लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचे। लोगों ने राजस्व, विद्युत, पुलिस, नगर पालिका, जल निगम, समाज कल्याण, खाद्य एवं रसद सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं।

समाधान दिवस के दौरान कांग्रेस नेता इरफ़ान ख़ान ने नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या का मुद्दा उठाते हुए रुदौली में स्थायी रूप से ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की। उन्होंने कहा कि नगर के प्रमुख चौराहों एवं बाजारों में प्रतिदिन जाम लगने से आमजन, व्यापारी, छात्र-छात्राओं तथा मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है उन्होंने लखनऊ फैजाबाद मार्ग के दोनों और डिवाइडर खोलवाये जाने की भी माँग की है।

सभासद प्रतिनिधि ताजउद्दीन पप्पू ने जल निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों एवं गड्ढों को शीघ्र दुरुस्त कराने तथा नगर के विभिन्न स्थानों पर क्षतिग्रस्त एवं लीकेज पाइप लाइनों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग रखी।

उन्होंने कहा कि गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और जल भराव भी हो रहा है जगह जगह लीकेज के कारण पेयजल की बर्बादी भी लगातार हो रही है। संदीप गोस्वामी ने चक मार्ग पर किए गए अवैध कब्जों को हटाकर रास्तों को खाली कराए जाने की मांग की ताकि ग्रामीणों को आवागमन व खेती में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

वहीं सभासद उवैस उस्मानी (मुन्ना) एवं मकसूद आलम नूरी ने अपने-अपने वार्डों में झुके हुए एवं जर्जर विद्युत पोल, अव्यवस्थित विद्युत तारों तथा विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग उठाई। उनका कहना था कि कई स्थानों पर विद्युत पोल एवं तार दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।

जरीना खातून ने अपने गलत विद्युत बिल को सही कराने के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि वास्तविक खपत और लोड से अधिक बिल जारी होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

माधुरी पत्नी सिया राम ने शिकायती पत्र देकर कहा कि वह दिनांक 15/7/26 को जन सेवा केंद्र पर आधार आधार चेक करवाने गई थी जन सेवा केंद्र संचालक ने बताया तुम्हारा आधार कार्ड संख्या 22 36 40 44 80 12 मृतक घोषित होने के कारण डीएक्टिवेट हो गया है। शिकायतकर्ता ने आधार कार्ड एक्टिवेट करने की मांग की।

इसके अतिरिक्त समाधान दिवस में चक मार्ग खाली कराने, अवैध कब्जे हटवाने, वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन स्वीकृत कराने, नए राशन कार्ड बनवाने, आदेशों का अनुपालन , राजस्व विवाद तथा विद्युत विभाग व राशन कार्ड से संबंधित शिकायतों की संख्या सबसे अधिक रही।

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनशिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके।

समाधान दिवस के दौरान विधायक राम चन्द्र यादव, एसएसपी गौरव ग्रोवर, एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, तहसीलदार विजय गुप्ता, सीओ अरविंद सोनकर, नायब तहसीलदार शेखर शुक्ला, राज नारायण मौर्या सहित पुलिस, राजस्व, विद्युत, नगर पालिका, जल निगम, समाज कल्याण, खाद्य एवं रसद तथा अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags: रुदौली तहसील में जिलाधिकारी
Previous Post

Norway में जंगल की आग में सैकड़ों घर जलकर खाक

Next Post

अमेरिका ने रातभर ईरान में कई जगहों पर किये हमले, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और पुल निशाने पर, संघर्ष गहराया

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

September 9, 2026
Next Post

अमेरिका ने रातभर ईरान में कई जगहों पर किये हमले, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और पुल निशाने पर, संघर्ष गहराया

Recent Posts

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

Mau : सील अस्पताल में महिला और नवजात की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने फिर लगाया ताला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मऊ, जिले के रतनपुरा प्रखंड में सील किये जा चुके एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला और...

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

डलास (अमेरिका), अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में होने वाले मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों...

sanketik photo

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नयी दिल्ली, देशभर में खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बैंकिंग सेवाएं शुक्रवार को प्रभावित हुईं।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन...

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

गोंडा में 45 वर्षीय व्यापारी की हत्या के मामले में कथित लापरवाही और कर्तव्य में कोताही बरतने के आरोप में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group