Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Argentine President’s Superstitions: विश्व कप फाइनल देखने नहीं जाएंगे, जैकेट उतारी और गोल!

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 17, 2026
in अंतराष्ट्रीय, खेल
0

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अंधविश्वास के कारण विश्व कप फाइनल देखने के लिए न्यू जर्सी नहीं जाएंगे और उनकी टीम का रविवार को स्पेन के खिलाफ होने वाला खिताबी मुकाबला घर में बैठकर ही देखेंगे।

उन्होंने अर्जेंटीना के पिछले सातों मैच भी घर से ही देखे थे। मौजूदा चैंपियन इन सभी मैच में जीत हासिल करने में सफल रहा था। इन मैच के दौरान मिलेई ने एक खास जैकेट पहनी थी और उन्होंने कहा कि फाइनल के दिन भी वह इसी जैकेट को पहनकर मैच देखेंगे। अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के लिए इस मैच में खेलेगा।

दुनिया भर के प्रशंसक और खिलाड़ी अंधविश्वासों पर भरोसा करते हैं, जिनके बारे में उनका मानना ​​है कि वे उनकी टीम की किस्मत बदल सकते हैं। लेकिन लैटिन अमेरिका विशेष रूप से अर्जेंटीना में तथाकथित ‘काबालास’ यानी अनुष्ठानिक विश्वास और आदतें बेहद महत्व रखती हैं।

मिलेई से जब पूछा गया कि क्या वह रविवार के मैच को देखने के लिए अपने करीबी सहयोगी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो के साथ न्यू जर्सी की यात्रा करेंगे, उन्होंने कहा, ‘‘बिल्कुल नहीं। मैं पिछले मैचों की तरह यह मैच भी ओलिवोस (अर्जेंटीना का राष्ट्रपति निवास) से ही देखूंगा।

पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या वह अंधविश्वास के चलते घर पर रह रहे हैं। मिलेई ने ‘हां’ में जवाब दिया। यही नहीं उन्होंने एक और अंधविश्वास की भी चर्चा की।

उन्होंने कहा, ‘‘क्योंकि ठंड है और मैं हीटर नहीं चलाता, इसलिए मैं एक ब्रांडेड जैकेट पहनता हूं। स्विट्जरलैंड के खिलाफ मैच वाले दिन मुझे बहुत गर्मी लगी। मैंने जैकेट उतार दी और उन्होंने हमारे खिलाफ गोल कर दिया। मैंने फिर से जैकेट पहन ली और उसके बाद मैच समाप्त होने तक उसे नहीं उतारा।

अकेले मिलेई ही नहीं अर्जेंटीना के अधिकतर निवासी इसी तरह के अंधविश्वास में टीम के जीतने पर एक ही तरह की दिनचर्या का पालन करते हैं।

कुछ लोग हर मैच में एक ही कपड़े पहनते हैं और विश्व कप के दौरान अपनी जर्सी नहीं धोते हैं। कुछ लोग हर मैच एक ही जगह पर बैठकर देखते हैं। आलम यह है कि कुछ लोगों को मैच देखने ही नहीं दिया जाता। ऐसा उन लोगों के साथ हो सकता है जो अर्जेंटीना के गोल करने के समय बाथरूम में हों।

मौजूदा विश्व कप में एक वीडियो काफी चर्चित रहा। मिस्र के खिलाफ मैच में जब अर्जेंटीना ने गोल करने की शुरुआत की तो प्रशंसकों के एक समूह ने बाइबल पढ़ना शुरू कर दिया, जिसके बाद से वे हर मैच में इस रस्म को दोहराने लगे। प्रतिद्वंद्वी टीम को बेअसर करने के लिए एक आम रस्म में उसके खिलाड़ियों की तस्वीरों या उनके नाम लिखे कागज़ के टुकड़ों को बर्फ में जमा देना भी शामिल है।

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति लंबे समय से विश्व कप के महत्वपूर्ण मैचों में शामिल होने से बचते रहे हैं। यह अंधविश्वास 1990 के टूर्नामेंट से चला आ रहा है, जब तत्कालीन राष्ट्रपति कार्लोस मेनेम कैमरून के हाथों शुरुआती मैच में हार से ठीक पहले अर्जेंटीना की टीम से मिले थे।

मेनेम को तब ‘मुफा’ यानी मनहूस करार दिया गया था। तब से अर्जेंटीना के किसी भी राष्ट्रपति ने स्टेडियम में जाकर राष्ट्रीय टीम का मैच नहीं देखा।

Tags: Argentine President's Superstitions
Previous Post

One Day International: रूट की शानदार पारी से इंग्लैंड ने भारत को हराकर श्रृंखला बराबर की

Next Post

US airstrikes में ईरान के चाबहार बंदरगाह का एक टावर ढहता दिखा

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अंतराष्ट्रीय

Thailand की बाल वाटिका में पुलिस अफ़सर ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या की

September 9, 2026
Next Post

US airstrikes में ईरान के चाबहार बंदरगाह का एक टावर ढहता दिखा

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group