Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या: रुदौली के नए एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार, लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी!

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
July 16, 2026
in अयोध्या
0

अयोध्या, रुदौली तहसील के उपजिलाधिकारी रहे संतोष कुमार के स्थानांतरण के बाद नवागत उपजिलाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने बुधवार को तहसील पहुंचकर औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

कार्यभार संभालने के बाद नवागत एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता गुरुवार को पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया और कहा कि सरकार की मंशानुरूप कार्य करना तथा आम जनमानस की समस्याओं को प्रमुखता से सुनकर उनका गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से धरातल पर निस्तारण कराना ही उनकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी।

एसडीएम ने पदभार संभालते ही जनता की फरियाद सुनी और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मातहतों को कड़ा संदेश देते हुए उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी कि शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसके तुरंत बाद उन्होंने तहसील के अधीनस्थों और विभागीय कर्मचारियों के साथ एक आवश्यक बैठक की, जिसमें उन्होंने लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए उचित दिशा-निर्देश जारी किए।

तहसील प्रशासन और न्यायिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बार एसोसिएशन रुदौली के पदाधिकारियों से भी शिष्टाचार मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान उन्होंने बार और बेंच के बीच बेहतर सामंजस्य बनाकर कार्य करने की बात कही। उन्होंने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से अपील की कि वे न्यायालयों में लंबित वादों के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण में प्रशासन का पूरा सहयोग करें, ताकि पीड़ित पक्ष को समय पर न्याय मिल सके।

Tags: रुदौली के नए एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता
Previous Post

अयोध्या: नवागत एसडीएम सदर आनंद कुमार तिवारी ने संभाला चार्ज, तहसील परिसर का किया औचक निरीक्षण

Next Post

बहराइच में मगरमच्छ ने 12 साल के बच्चे पर हमला, कई घंटे बाद मिला शव

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
अयोध्या

अयोध्या में सरयू नदी में डूबने से नाना-नाती की दर्दनाक मौत, SDRF और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

September 9, 2026
अयोध्या

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर यूपी में शुरू होगा ‘आओ सुनें और सुनाएं कहानी’ अभियान

September 7, 2026
Next Post

बहराइच में मगरमच्छ ने 12 साल के बच्चे पर हमला, कई घंटे बाद मिला शव

Recent Posts

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हरदोई के रहने वाले प्रेमी जोड़े अमित...

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

हरदोई, जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने डंडे...

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group