Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मुंबइे की उपनगरीय ट्रेन में दरवाजे खुले रखने को लेकर विवाद, व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 24, 2026
in देश
0
मुंबइे की उपनगरीय ट्रेन में दरवाजे खुले रखने को लेकर विवाद, व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या

मुंबई में बारिश के बीच, एक उपनगरीय ट्रेन के प्रथम श्रेणी डिब्बे में दरवाजे खुले रखने को लेकर हुए विवाद के दौरान 22 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर एक सहयात्री ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

अधिकारियों ने बताया कि हमलावर फरार है और उसे गिरफ्तार करने के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पश्चिमी उपनगरों में अंधेरी और बोरीवली रेलवे स्टेशनों के बीच मंगलवार को मयंक लोहार नामक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया। इसी दिन शहर में मानसून का भी आगमन हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल ट्रेन रात 10:42 बजे जब अंधेरी स्टेशन पर पहुंची, तो लोहार और एक अन्य यात्री के बीच बहस हो गई।

उन्होंने बताया कि उनमें से एक चाहता था कि दरवाजे खुले रखे जाएं, जबकि दूसरे ने बारिश का हवाला देते हुए इसपर आपत्ति जताई।

अधिकारियों के मुताबिक, बहस के दौरान आरोपी ने एक धारदार हथियार निकाला और लोहार के पेट में घोंप दिया। इस हमले में लोहार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बोरिवली स्टेशन पर ट्रेन के रूकने से पहले ही आरोपी उससे कूदकर भाग गया।

उन्होंने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षाबल (आरपीएफ) के कर्मियों की मदद से लोहार को एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पश्चिम रेलवे प्रशासन ने बताया कि चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल ट्रेन के प्रथम श्रेणी डिब्बे में दरवाजे को लेकर हुए झगड़े के दौरान एक यात्री ने लोहार को चाकू मार दिया।

उसने बताया कि ट्रेन रात 11:04 बजे बोरिवली स्टेशन पहुंची और जीआरपी एवं आरपीएफ के जवान तीन मिनट के भीतर डिब्बे में पहुंच गए तथा उन्होंने चिकित्साकर्मियों को बुलाया।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, लोहार को रात 11:22 बजे बोरिवली स्टेशन के आपात चिकित्सा कक्ष लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी जांच की।

एक अधिकारी ने बताया कि चिकित्सकीय परामर्श पर रेलवे प्रशासन ने रात 11:42 बजे एम्बुलेंस से उसे कांदिवली के शताब्दी अस्पताल भेजने का इंतज़ाम किया। रेलवे प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य सबूत जांच एजेंसियों को सौंप दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

Tags: मुंबइे की उपनगरीय ट्रेन में दरवाजे
Previous Post

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

Next Post

कच्चे तेल के दाम में नरमी से बाजार में तेजी लौटी, सेंसक्स 791 अंक चढ़ा, निफ्टी भी लाभ में

Related Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज
अंतराष्ट्रीय

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

July 26, 2026
36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Next Post
सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे

कच्चे तेल के दाम में नरमी से बाजार में तेजी लौटी, सेंसक्स 791 अंक चढ़ा, निफ्टी भी लाभ में

Recent Posts

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

गोरखपुर स्थित चौरी-चौरा थाना परिसर में शनिवार शाम 22 वर्षीय एक युवती ने जेल में बंद अपने प्रेमी से शादी...

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, रूदौली में संचालित रुदौली गैस एजेंसी की व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती दिखाई दे रही है। घरेलू...

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवरा निवासी तहव्वर अंसारी के बेटे फराज अंसारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा...

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर...

फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की

महोबा में शराब के नशे में धारदार हथियार से हमलाकर गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

महोबा जिले में शनिवार रात एक व्यक्ति ने कथित तौर पर शराब के नशे में विवाद के दौरान धारदार हथियार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group