Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पुणे केतन हत्याकांड: 33 डिग्री तापमान में ‘हुडी’ पहने शख्स की संदिग्ध गतिविधियों से खुला हत्या का राज

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 24, 2026
in क्राइम, देश
0
पुणे केतन हत्याकांड: 33 डिग्री तापमान में ‘हुडी’ पहने शख्स की संदिग्ध गतिविधियों से खुला हत्या का राज

पुणे के पास स्थित लोहागढ़ किले पर घूमने गए कारोबारी केतन अग्रवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की गुत्थी उस सीसीटीवी फुटेज की मदद से सुलझी जिसमें ‘हुडी’ पहने एक शख्स केतन और उनकी मंगेतर सिया गोयल का पीछा करता नजर आया।

पुलिस के अनुसार, फुटेज में दिख रहे इस शख्स की पहचान बाद में चेतन चौधरी के रूप में हुई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, करीब 33 डिग्री सेल्सियस तापमान के बावजूद एक व्यक्ति का ‘हुडी’ पहनकर घूमना उन्हें असामान्य लगा और उसकी संदिग्ध गतिविधियों और हाव-भाव ने भी जांचकर्ताओं का ध्यान खींचा।

उन्होंने बताया कि यही वजह रही कि पुलिस ने केतन की मौत की गहराई से पड़ताल शुरू की। इस मौत का कारण शुरुआत में हादसा माना जा रहा था।

पुलिस ने मंगलवार को दावा किया कि 26 वर्षीय केतन की मौत दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी।

पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि 18 जून को ‘ट्रेकिंग’ के दौरान सिया (20) और उसके प्रेमी चेतन (22) ने केतन को खाई में कथित तौर पर धक्का देकर मार डाला।

केतन अग्रवाल की इसी वर्ष सिया से सगाई हुई थी और 18 जून को वह लोहागढ़ किले में एक चट्टान से गिर गए थे। उस समय दुर्घटनावश हुई मौत मानकर मामला दर्ज किया गया था। सिया ने भी केतन के परिजनों को बताया था कि ट्रेकिंग के दौरान उनका पैर फिसल गया था, जिससे वह खाई में जा गिरे।

मामले की जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “जांच के दौरान कुछ ऐसे तथ्य और परिस्थितियां सामने आईं जिन्होंने इस कथित हादसे पर सवाल खड़े कर दिए। इसके बाद हमने मामले की गहन पड़ताल शुरू की। जब किले के टिकट काउंटर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई तो उसमें केतन और सिया एक साथ किले की ओर जाते दिखाई दिए जिससे जांच को एक महत्वपूर्ण दिशा मिली।”

फुटेज को बारीकी से खंगालने पर पुलिस की नजर एक ऐसे शख्स पर पड़ी, जो केतन और सिया से कुछ मीटर पीछे चल रहा था।

एक अधिकारी ने कहा, “उस व्यक्ति ने ‘शॉर्ट्स’ और ‘हुडी’ पहन रखी थी। ‘हुडी’ का अगला हिस्सा इतना नीचे कर रखा था कि उसका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था। इसके अलावा उसने ‘हुडी’ के ऊपर ‘हेडसेट’ भी लगा रखा था। एक अन्य फुटेज में हमने देखा कि सिया अचानक पीछे मुड़कर देखती है और उसी समय ‘हुडी’ पहने वह व्यक्ति भी अचानक बैठ जाता है। यह संयोग बेहद संदिग्ध लगा।”

अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस ने 18 जून को उस समय के तापमान का पता लगाया जो करीब 33 डिग्री सेल्सियस था और यह बात खटकी कि इतनी गर्मी में कोई व्यक्ति आखिर ‘हुडी’क पहनकर क्यों घूम रहा था।

अधिकारी ने बताया कि सिया 14 जून को भी केतन को लोहागढ़ किला ले गई थी। आरोप है कि उस दिन उसने केतन को चट्टान से नीचे धक्का देने की कोशिश भी की लेकिन केतन ने समय रहते एक झाड़ी पकड़ ली और खुद को बचा लिया।

उन्होंने बताया कि जब केतन ने सिया से पूछा कि उसने उसे धक्का क्यों दिया गया, तो सिया ने वहां सांप होने की बात कही और ऐसा जताने की कोशिश की कि वह उसे बचाने का प्रयास कर रही थी।

इन घटनाओं के सामने आने के बाद जांचकर्ताओं का शक और गहरा गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और डिजिटल संचार से जुड़े साक्ष्यों का विश्लेषण किया।

अधिकारी के अनुसार, सिया के कॉल रिकॉर्ड की जांच से पता चला कि वह एक व्यक्ति से लगातार संपर्क में थी, जिसकी पहचान बाद में उसके प्रेमी चेतन चौधरी के रूप में हुई।

अधिकारी के मुताबिक, तकनीकी साक्ष्यों और लोनावला ग्रामीण पुलिस थाने तथा स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस दलों ने चेतन का पता लगाकर उसे हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की जिसके बाद सारा राज खुल गया।

लोहगढ़ किले पर युवक की हत्या, मंगेतर और उसके प्रेमी गिरफ्तार

पुणे जिले के मावल तहसील स्थित ऐतिहासिक लोहगढ़ किले पर हुई एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में हादसा माना जा रहा था, वह दरअसल एक सुनियोजित हत्या निकली। पुलिस ने मृतक की… pic.twitter.com/pOvuEv4iJp

— Jayprrakash Singh (@jayprakashindia) June 23, 2026

Tags: पुणे केतन हत्याकांड
Previous Post

लखनऊ में युवक ने खेत में बिजली के खंभे से फांसी लगाकर की आत्महत्या

Next Post

झारखंड के धनबाद में कोयले से लदी मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल सेवाएं प्रभावित

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
Next Post
झारखंड के धनबाद में कोयले से लदी मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल सेवाएं प्रभावित

झारखंड के धनबाद में कोयले से लदी मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल सेवाएं प्रभावित

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group