Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भारत vs अफगानिस्तान वनडे : प्रसिद्ध के पांच विकेट, जायसवाल के शतक से 3-0 से सूपड़ा साफ

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 20, 2026
in खेल, देश
0
भारत vs अफगानिस्तान वनडे : प्रसिद्ध के पांच विकेट, जायसवाल के शतक से 3-0 से सूपड़ा साफ

अफगानिस्तान के 219 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अफगानिस्तान के बेहद खराब क्षेत्ररक्षण का फायदा उठाते हुए जायसवाल (नाबाद 110 रन, 86 गेंद, 14 चौके, तीन छक्के) और रोहित शर्मा (79 रन, 69 गेंद, नौ चौके, तीन छक्के) के बीच पहले विकेट की 170 रन की साझदेारी से सिर्फ 28.4 ओवर में एक विकेट पर 224 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

चेन्नई में खेले गए तीसरे वनडे में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से जीत ली है। भारत को जीत के लिए 219 रन का लक्ष्य मिला था। यशस्वी जायसवाल के नाबाद 110, रोहित शर्मा के 79 और श्रेयस अय्यर के नाबाद 20 रन की बदौलत भारत ने 28.4 ओवर में 1 विकेट पर 224 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीता। जायसवाल ने विजयी छक्का लगाया।

यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा के लिए उनकी पारियां बेहद अहम रहीं। दोनों बल्लेबाजों से इस मैच में बड़ी पारी की उम्मीद थी, और दोनों ने ही भारतीय टीम, चयनकर्ताओं और फैंस की उम्मीदों को पूरा किया। जायसवाल और रोहित ने पहले विकेट के लिए 170 रन जोड़े। भारत की तरफ से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में यह सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है।

रोहित शर्मा ने 69 गेंदों पर 3 छक्कों और 9 चौकों से सजी अपनी 79 रन की पारी के दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

पूर्व भारतीय कप्तान के लिए वनडे क्रिकेट में यह 95वां मौका था, जब उन्होंने 50 या उससे ऊपर की पारी खेली। इस पारी के साथ ही रोहित ने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा। द्रविड़ ने वनडे क्रिकेट में 94 बार 50 प्लस स्कोर किए हैं। इसमें 12 शतक और 82 अर्धशतक हैं। रोहित ने 33 शतक और 62 अर्धशतक लगाए हैं। भारत के लिए वनडे में रोहित से ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर सचिन (145 बार) और विराट (131 बार) के नाम है।

यह 71वां मौका था, जब रोहित शर्मा वनडे फॉर्मेट में 100 या उससे अधिक रनों की साझेदारी का हिस्सा बने। उनसे अधिक बार 100 या उससे अधिक रनों की साझेदारियों का हिस्सा ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (72 बार), विराट कोहली (86 बार), और सचिन तेंदुलकर (99 बार) रहे हैं। कुमार संगाकारा पांचवें स्थान पर हैं। वह 67 बार वनडे में 100 या उससे बड़ी साझेदारियों का हिस्सा रहे हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल द्वारा पहले विकेट के लिए की गई 170 रनों की साझेदारी चौथी बड़ी साझेदारी है। पहले नंबर पर जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मसकाद्जा और सिकंदर रजा हैं। दोनों ने 2014 में अफगानिस्तान के खिलाफ बुलावायो में पहले विकेट के लिए 224 रन की साझेदारी की थी।

दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पाथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो हैं। 2024 में पल्लेकेले में दोनों ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले विकेट के लिए 182 रन जोड़े थे। तीसरे नंबर पर भी यही श्रीलंकाई जोड़ी है। दोनों ने ही 2024 में एक अन्य मैच में पहले विकेट के लिए 173 रन की साझेदारी की थी।

Commanding. Clinical. Clean sweep 🔥#TeamIndia seal a 3⃣-0⃣ series victory with an excellent run chase in Chennai 🥳

Scorecard ▶️ https://t.co/kHgF4bqTg3#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/TTcROLncgN

— BCCI (@BCCI) June 20, 2026

Tags: भारत vs अफगानिस्तान वनडे
Previous Post

नगर रुदौली के काजियाना मोहल्ले में युवक ने सल्फास खाकर दी जान

Next Post

अयोध्या में बरईपारा हाईवे कट के पास गोवंश से टकराकर हेड कांस्टेबल की मौत

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
Next Post
अयोध्या में बरईपारा हाईवे कट के पास गोवंश से टकराकर हेड कांस्टेबल की मौत

अयोध्या में बरईपारा हाईवे कट के पास गोवंश से टकराकर हेड कांस्टेबल की मौत

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group