Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पीलीभीत में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म; आरोपी के अवैध मकान पर चला बुलडोजर

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 18, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
पीलीभीत में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म; आरोपी के अवैध मकान पर चला बुलडोजर

पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ वर्षीय बच्ची को पिछले दो दिनों से बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म करने के आरोपी 66 वर्षीय मोहम्मद उमर के अवैध मकान को बुधवार देर शाम बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।

भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगाी में यह कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शासन की मंशा के अनुरूप की गई है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट आदेश है कि किसी भी कीमत पर बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। इसी के तहत आरोपी के सरकारी भूमि पर अवैध मकान को बुधवार देर शाम गिरा दिया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि पीड़िता के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण परिवार को प्रशासन की ओर से सहयोग किया गया है। पीड़िता को प्रशासन ने गोद लिया है। इसके अतिरिक्त बड़ी आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री से सिफारिश की गई है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को गांव के ही रहने वाले मौलाना के घर से लड़की के संदिग्ध अवस्था में बरामद होने की सूचना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी दो दिन से बच्ची को बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठन हनुमान दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने इस घटना पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने चेतावनी दी कि आरोपी के घर पर निश्चित तौर पर बुलडोजर चलेगा और ऐसी नजीर पेश की जाएगी कि उसकी सात पुश्तें याद रखेंगी।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि लड़की रविवार सो लापता था। थाना सुनगढ़ी को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा चार में पढ़ने वाली नाबालिग बच्ची को उमर (66) नाम का व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था।

उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म का एक आपत्तिजनक वीडियो मिला है। बच्ची को मंगलवार को आरोपी के मकान से मुक्त कराया गया। बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है।

बच्ची के परिजनों ने बताया कि वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटी है और उसके पिता स्थानीय बाजार में काम करते हैं।

पुलिस ने कहा कि आरोपी बेरोजगार है और उसकी पत्नी बीमारी के चलते सालों पहले गुजर चुकी है, जबकि उसका एक लड़का एक महीने पहले गुजर चुका है।

राज्यमंत्री गंगवार ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को रोकने और उन्हें शिक्षित करने का आग्रह किया ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का कृत्य ना करे।

सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ने इस घटना को अत्यंत निंदनीय, हृदयविदारक एवं समाज को शर्मसार करने वाली बताते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना भी व्यक्त की।

उन्होंने मांग की कि आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए और कानून के तहत कठोरतम सजा दिलाई जाए। ऐसे अपराधियों का कोई धर्म, जाति या समुदाय नहीं होता, वे केवल अपराधी होते हैं।

सिंह ने गंगवार की टिप्पणी पर जवाब देते हुए कहा कि किसी को भी इस तरह की संवेदनशील घटनाओं से राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास नहीं करना चाहिए।

Tags: पीलीभीत में नौ साल
Previous Post

फिरोजाबाद में टूंडला से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग

Next Post

Tramp ने प्रधानमंत्री मोदी की ‘कुशल और सख्त वार्ताकार’ के रूप में की प्रशंसा

Related Posts

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

July 26, 2026
बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी
उत्तर प्रदेश

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

July 26, 2026
फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की
उत्तर प्रदेश

महोबा में शराब के नशे में धारदार हथियार से हमलाकर गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

July 26, 2026
बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

July 26, 2026
Next Post
Tramp ने प्रधानमंत्री मोदी की ‘कुशल और सख्त वार्ताकार’ के रूप में की प्रशंसा

Tramp ने प्रधानमंत्री मोदी की ‘कुशल और सख्त वार्ताकार’ के रूप में की प्रशंसा

Recent Posts

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

ग्लास्गो, स्टार भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने रविवार को यहां ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड वजन उठाते हुए महिलाओं के...

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

गोरखपुर स्थित चौरी-चौरा थाना परिसर में शनिवार शाम 22 वर्षीय एक युवती ने जेल में बंद अपने प्रेमी से शादी...

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, रूदौली में संचालित रुदौली गैस एजेंसी की व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती दिखाई दे रही है। घरेलू...

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवरा निवासी तहव्वर अंसारी के बेटे फराज अंसारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा...

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group