Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Japan के दाइची कामाडा के अंतिम पल में गोल; जापान ने नीदरलैंड को बराबरी पर रोका

admin by admin
June 15, 2026
in अंतराष्ट्रीय, खेल
0
Japan के दाइची कामाडा के अंतिम पल में गोल; जापान ने नीदरलैंड को बराबरी पर रोका

दाइची कामाडा ने अंतिम सीटी बजने से कुछ मिनट पहले गोल किया जिससे जापान ने विश्व कप फुटबॉल के ग्रुप एफ के मैच में नीदरलैंड को 2-2 से बराबरी पर रोक दिया।

जब जापान की हार सुनिश्चित लग रही थी तब कामाडा ने यह महत्वपूर्ण गोल किया जिसे उनका देश वर्षों तक याद रखेगा।

कोकी ओगावा के कॉर्नर किक पर कामाडा ने 88वें मिनट में हेडर से गोल किया, जिससे समुराई ब्लू (जापानी टीम) के प्रशंसक खुशी से झूम उठे। इससे जापान ने अपने से अधिक रैंकिंग वाले नीदरलैंड की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

Yet another one of Japan's most beautiful World Cup goals 🤯🇯🇵 pic.twitter.com/pWqeD2xFI9

— Football Talk (@FootballTalkHQ) June 15, 2026

नीदरलैंड की टीम को भले ही अंक बांटने पड़े लेकिन इस ड्रॉ से उसने विश्व कप के ग्रुप चरण में अपने अजेय अभियान को 17 मैच तक पहुंचा दिया है। कामाडा के गोल से नारंगी रंग की जर्सी पहने नीदरलैंड के प्रशंसक सन्न रह गए।

दोनों टीम हाफ टाइम तक गोल नहीं कर पाई थी। दूसरे हाफ की शुरुआत में वर्जिल वैन डाइक (50वें मिनट) और क्रिसेंसियो समरविले (64वें) ने नीदरलैंड के लिए एक-एक गोल दागा, जबकि कीटो नाकामुरा (57वें) ने जापान की तरफ से गोल किया। यह तीनों गोल 14 मिनट के अंदर किए गए।

जापान के कोच हाजिमे मोरियासु ने कहा, ‘‘हमारे खिलाड़ियों ने दृढ़ता के साथ-साथ धैर्य बनाए रखा और मौके का इंतजार किया और जब उन्हें मौका मिला तो उसे भुनाने में कसर नहीं छोड़ी।’’

जापान की टीम चार साल पहले कतर में अंतिम 16 में पहुंची थी।

पहले हाफ में दोनों टीम प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाई लेकिन ब्रेक के बाद माहौल तेजी से बदल गया। आठवें स्थान पर काबिज ने नीदरलैंड ने पहले बढ़त हासिल की।

वैन डाइक ने 50वें मिनट में पेनल्टी क्षेत्र के अंदर आगे की ओर झुकते हुए दाहिनी ओर दूर वाले पोस्ट की तरफ हेडर से गोल किया। यह नीदरलैंड के कप्तान का 13वां अंतरराष्ट्रीय गोल हो गया।

विश्व रैंकिंग में 18वें स्थान पर काबिज जापान के लिए नाकामुरा ने सात मिनट बाद बराबरी का गोल कर दिया। उन्होंने ताकेफुसा कुबो से पास लेने के बाद कोण बनाकर खूबसूरत गोल किया।

लेकिन नीदरलैंड ने सात मिनट बाद फिर से बढ़त हासिल कर ली। समरविले ने रयान ग्रेवेनबर्च से पास लिया और बाएं पैर से शॉट मारकर जापान के गोलकीपर ज़ायोन सुजुकी को छकाते हुए गेंद को दूर बाएं पोस्ट की ओर गोल में डाल दिया।

वैन डाइक ने कहा, ‘‘यह निराशाजनक है क्योंकि बढ़त गंवाना कभी भी अच्छा नहीं होता। यह और भी निराशाजनक है क्योंकि हमने अंतिम क्षणों में गोल खाया।’’

वैन डाइक 34 साल और 341 दिन की उम्र में विश्व कप में गोल करने वाले नीदरलैंड के दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे आगे जियोवानी वैन ब्रोंखोर्स्ट हैं जिन्होंने 2010 में उरुग्वे के खिलाफ 35 साल और 151 दिन की उम्र में गोल किया था।

नीदरलैंड शनिवार को ह्यूस्टन में स्वीडन से खेलेगा, जबकि जापान शनिवार को ट्यूनीशिया से मुकाबला करने के लिए मैक्सिको के मॉन्टेरी जाएगा।

Tags: Japan के दाइची कामाडा
Previous Post

LNG Carrier ‘दिशा’ Hormuz से निकला सुरक्षित, 62,370 मीट्रिक टन LNG कार्गो

Next Post

Watch, राम मंदिर दान विवाद: SIT सोमवार को सीधे अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर पहुंची

Related Posts

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण
अंतराष्ट्रीय

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

July 26, 2026
फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल
अंतराष्ट्रीय

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

July 26, 2026
मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज
अंतराष्ट्रीय

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

July 26, 2026
Next Post
Watch, राम मंदिर दान विवाद: SIT सोमवार को सीधे अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर पहुंची

Watch, राम मंदिर दान विवाद: SIT सोमवार को सीधे अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर पहुंची

Recent Posts

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

ग्लास्गो, स्टार भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने रविवार को यहां ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड वजन उठाते हुए महिलाओं के...

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

गोरखपुर स्थित चौरी-चौरा थाना परिसर में शनिवार शाम 22 वर्षीय एक युवती ने जेल में बंद अपने प्रेमी से शादी...

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, रूदौली में संचालित रुदौली गैस एजेंसी की व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती दिखाई दे रही है। घरेलू...

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवरा निवासी तहव्वर अंसारी के बेटे फराज अंसारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा...

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group