Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उप्र पुलिस के आरक्षी पद के लिए स्नातक, इंजीनियर और परास्नातक भी दे रहे परीक्षा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 10, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश पुलिस के आरक्षी एवं समकक्ष पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा अब सिर्फ वर्दी का सपना देखने वालों की नहीं, बल्कि हजारों उच्च शिक्षा प्राप्त और बेरोजगार युवाओं की भी परीक्षा बन गई है।

कुल 32,679 पदों के लिए आयोजित की जा रही परीक्ष में इंजीनियरिंग, परास्नातक और व्यावसायिक डिग्री धारण करने वाले कई अभ्यर्थी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

आठ जून से शुरू हुई लिखित परीक्षा 10 जून तक चलेगी। प्रश्न पत्र लीक की आशंकाओं के बीच अभ्यर्थी केंद्रों पर पहुंचकर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में पुलिस आरक्षी और समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा राज्य के सभी 75 जिलों में 1,183 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जा रही है। कुल 28,86,000 से ज्यादा आवेदन आने से मुकाबला बेहद कड़ा है। अधिकारियों के मुताबिक, पहले दिन करीब 7.23 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

गोरखपुर की वंदना चौहान के पास स्नातक और बीटीसी की डिग्री है। उन्होंने कहा, ‘‘बीटीसी किया है, लेकिन आठ साल से शिक्षक की कोई भर्ती नहीं आई। नौकरी की जरूरत है, इसलिए पुलिस भर्ती परीक्षा दे रही हूं।

विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री रखने वाले बलिया के चंद्र शेखर गुप्ता ने कहा, ‘‘बेरोजगारी ने मजबूर कर दिया। नौकरी मिल जाए, इसलिए आरक्षी का फॉर्म भरा।’’ बीटेक डिग्री धारक बस्ती की चंद्रकला श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘इंजीनियरिंग की नौकरियां आसानी से नहीं मिलतीं। जो मिल जाए, वही करनी पड़ती है।

परास्नातक और देवरिया निवासी आशीष सिंह ने कहा, ‘‘भर्ती प्रक्रिया हमेशा योग्यता के हिसाब से मौका नहीं देती। जो पद मिले, उसी के लिए लड़ना पड़ता है। कुशीनगर के एक अभ्यर्थी ने कहा, ‘‘देश में प्रश्नपत्र लीक की खबरें आती रहती हैं। उम्मीद है यहां ऐसी दिक्कत नहीं होगी।

हालांकि अधिकारियों का दावा है कि निष्पक्ष परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम किये गए हैं, केंद्रों पर सीसीटीवी, मेटल डिटेक्टर और बहु स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

पढ़ाई के दबाव के साथ अभ्यर्थियों को सफर की भी जद्दोजहद करनी पड़ी। लखनऊ के चारबाग समेत कई रेलवे स्टेशनों पर रातभर अभ्यर्थी प्लेटफॉर्म पर पढ़ते या आराम करते दिखे। अभ्यर्थियों को रेलगाड़ियों के देरी से चलने और खचाखच भीड़ की चुनौती का भी सामना करना पड़ा।

रायबरेली से कानपुर आए शिवम कुमार ने बताया, ‘‘आउटर पर ट्रेन रुक गई। समय पर पहुंचने के लिए पैदल दौड़ना पड़ा। पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। परिवार को मुझसे उम्मीद है। बस प्रार्थना है कि प्रश्नपत्र लीक न हो और परिणाम सही आए।’’

राज्य सरकार ने प्रवेश पत्र दिखाने पर रोडवेज बसों में 50 प्रतिशत किराये में छूट दी, जिससे अभ्यर्थियों को राहत मिली।

कानपुर से नोएडा जा रहे एक अभ्यर्थी ने कहा, ‘‘छूट से सफर का खर्च संभल गया।’’ रेलवे ने भी विशेष इंतजाम किए थे।

अमरोहा के जेएस हिंदू डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने आए युवाओं ने कहा कि वे परिवार की आय बढ़ाने और भविष्य सुरक्षित करने के लिए पुलिस में आना चाहते हैं। वाणिज्य और विज्ञान में स्नातक अभ्यर्थियों ने माना कि ‘‘सही करियर के मौके नहीं मिल रहे और महंगाई-बेरोजगारी में आरक्षी पद के लिए आवेदन करना मजबूरी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब स्थिर सरकारी नौकरी प्राथमिकता है, भले ही योग्यता से कम पद क्यों न हो।’’

Tags: उप्र पुलिस के आरक्षी पद
Previous Post

शाहजहांपुर में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में पैरों में लगी गोली

Next Post

American सैन्य हेलीकॉप्टर गिराए जाने के ट्रंप के आरोप के बाद अमेरिका-ईरान के बीच हवाई हमले शुरू

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में घर में बिस्तर पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Balrampur: 59.59 लाख का गेहूं गायब; प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह गिरफ्तार

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Gonda : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर तो नाले में गिरी पिकअप

September 13, 2026
Next Post

American सैन्य हेलीकॉप्टर गिराए जाने के ट्रंप के आरोप के बाद अमेरिका-ईरान के बीच हवाई हमले शुरू

Recent Posts

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

ईरान में 33 वर्षीय ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शमसाबादी को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर सामने आई है। ईरान...

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई...

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार रात पड़ोसी देश सऊदी अरब पर फिर से हमले करने का...

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी कंपनी एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने कहा है कि एआई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group