Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

झांसी में पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से हमले में एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 6, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

झांसी जिले के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में ग्वालियर रोड स्थित शिवानी होटल में कथित तौर पर धारदार हथियारों से किए गए एक हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि होटल संचालक समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रीति सिंह ने बताया कि घटना थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के शिवानी होटल की है, जहां शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। हमले में होटल के पीछे रहने वाले गौरीशंकर कुशवाहा (45) और मुरारीलाल कुशवाहा (65) गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस अधिकारी के अनुसार इलाज के दौरान शनिवार सुबह गौरीशंकर की मौत हो गई, वहीं मुरारीलाल का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतक की पत्नी सुमन कुशवाहा की तहरीर पर शिवानी होटल के संचालक आनंद, शेर सिंह, उसके बेटे रिंकू, सौरभ कुमार और 2-3 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 109(2) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सुमन कुशवाहा के मुताबिक, होटल संचालक से उनकी पुरानी रंजिश थी। शुक्रवार रात बिजली नहीं आने पर मुरारीलाल और उनका भतीजा गौरीशंकर होटल के पास इस संबंध में गड़बड़ी का पता लगाने गए थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

https://t.co/D48rLSn4mv

— Jhansi Police (@jhansipolice) June 6, 2026

Tags: झांसी में पुरानी रंजिश में
Previous Post

लखीमपुर खीरी में मध्याह्न भोजन में अनियमितताओं के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित

Next Post

बुलंदशहर में ई-रिक्शा चालक की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Related Posts

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश
अयोध्या

अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में हो सकती भारी बारिश, उमस भरे मौसम से राहत मिलने की संभावना

July 27, 2026
लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

July 27, 2026
हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा
उत्तर प्रदेश

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

July 27, 2026
संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत

July 27, 2026
Next Post
बुलंदशहर में ई-रिक्शा चालक की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बुलंदशहर में ई-रिक्शा चालक की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Recent Posts

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने सोमवार को कहा कि उसके एक कर्मचारी का ई-मेल अकाउंट से छेड़छाड़...

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश

अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में हो सकती भारी बारिश, उमस भरे मौसम से राहत मिलने की संभावना

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में मानसून की सक्रियता...

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

बिहार के सीवान जिले में 25 जुलाई को छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर एके-47 राइफल का इस्तेमाल करने...

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में एक बुजुर्ग समेत...

संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विषय पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच प्रश्नपत्र लीक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group