Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मोहाली के कार्यालय में पूर्व प्रेमी ने महिला की चाकू मारकर की हत्या

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 5, 2026
in क्राइम, देश
0
मोहाली के कार्यालय में पूर्व प्रेमी ने महिला की चाकू मारकर की हत्या

चंडीगढ़, मोहाली में एक निजी कंपनी में कार्यरत 29 वर्षीय महिला की उसके सहकर्मी ने कार्यालय के अंदर कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह भयावह घटना कार्यालय के अन्य कर्मियों के सामने हुई जिन्होंने हमले को रोकने की कोशिश की लेकिन वे ऐसा करने में विफल रहे। बताया जाता है कि हमलावर महिला का पूर्व प्रेमी था।

मोहाली के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले की यह घटना बृहस्पतिवार शाम को हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी हरविंदर मान ने डिंपल पर बार-बार वार करने के बाद उसी चाकू से खुदकुशी करने की कोशिश की। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डिंपल को मृत घोषित कर दिया गया।

मान के माता-पिता अमेरिका में रहते हैं। मान का इलाज हो रहा है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मान और डिंपल दोनों पटियाला के निवासी हैं, एक ही दफ्तर में काम करते थे और मोहाली में अलग-अलग पेइंग गेस्ट हाउस में रहते थे।

घटनास्थल से मिले कथित सीसीटीवी फुटेज में भयावह दृश्य साफ नजर आता है जिसमें आरोपी कंप्यूटर टेबल पर बैठी डिंपल के पीछे आकर उस पर हमला करते दिख रहा है जबकि डिंपल के बाईं और दाईं ओर खाली कुर्सियां हैं। वीडियो में कुछ दूरी पर बैठा एक कर्मचारी कमरे में आए व्यक्ति से अनजान प्रतीत होता है।

इसके बाद डिंपल भागने की कोशिश करती है लेकिन वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति जो संभवत: मान है, उसके बाल पकड़कर उसे घसीटता है। जब उसके सहकर्मी उसकी मदद के लिए दौड़ते हैं, तो वह कथित तौर पर उनकी ओर चाकू लहराता है और हमला जारी रखता है।

घटना के समय पाली में बदलाव हो रहा था और उस समय केवल दो से तीन लोग ही वहां मौजूद थे।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, डिंपल और मान के बीच पहले प्रेम संबंध थे और कुछ महीने पहले ही दोनों अलग हुए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने हत्या से पहले की घटनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि मान ने डिंपल से दोबारा संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन डिंपल ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

Dimple उम्र तीस साल की

मोहाली में बेचारी काम कर थी अपने ऑफिस में लेकिन उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने चाक़ू भोक कर मार डाला,आरोपी लगातार हमले करता रहा
अंत में उसने ख़ुद को भी चाकू घोंप लिया लेकिन कोई बचाने नहीं आया pic.twitter.com/GfdC57z37Y

— Anvi Yadav (@Yadavanviroyal) June 5, 2026

Tags: मोहाली के कार्यालय में पूर्व प्रेमी
Previous Post

गाजीपुर में पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए इनामी बदमाश के शव को सड़क पर रख उपद्रव; मुकदमा दर्ज

Next Post

अयोध्या: कृषि विश्वविद्यालय में छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Related Posts

अमेरिका एवं सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया हमला
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका एवं सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया हमला

July 29, 2026
महाराष्ट्र : जालना में जीएसटी अधिकारी और सलाहकार रिश्वत लेते गिरफ्तार
देश

महाराष्ट्र : जालना में जीएसटी अधिकारी और सलाहकार रिश्वत लेते गिरफ्तार

July 29, 2026
Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस
देश

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

July 28, 2026
अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?
उत्तर प्रदेश

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

July 28, 2026
Next Post
अयोध्या: कृषि विश्वविद्यालय में छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

अयोध्या: कृषि विश्वविद्यालय में छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Recent Posts

अमेरिका एवं सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया हमला

अमेरिका एवं सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका और सऊदी अरब की सेनाओं ने इराक में उन ठिकानों पर संयुक्त...

महाराष्ट्र : जालना में जीएसटी अधिकारी और सलाहकार रिश्वत लेते गिरफ्तार

महाराष्ट्र : जालना में जीएसटी अधिकारी और सलाहकार रिश्वत लेते गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

महाराष्ट्र के जालना जिले में 44 वर्षीय महिला जीएसटी अधिकारी और एक निजी कर सलाहकार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)...

हरदोई में तेरहवी भोज के दौरान कीटनाशक मिले खाने से 12 लोग बीमार

हरदोई में तेरहवी भोज के दौरान कीटनाशक मिले खाने से 12 लोग बीमार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

हरदोई जिले के एक गांव में किसी व्यक्ति की मौत के बाद आयोजित तेरहवी भोज में कथित रूप से कीटनाशक...

नोएडा: नाबालिग छात्रा को अगवा कर सामूहिक बलात्कार करने वाले दो गिरफ्तार

बलिया में छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोपी शिक्षक निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

बलिया जिले के पकड़ी क्षेत्र में एक सरकारी उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक को कक्षा छह की एक छात्रा...

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दिग्गज अभिनेता देव आनंद और अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के बेटे सुनील आनंद का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group