मिर्ज़ापुर, उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फॉर्च्यूनर गाड़ियों से करोड़ों रुपये कैश से भरा बैग बरामद किया है। इस बड़ी बरामदगी के बाद सिटी मजिस्ट्रेट का बयान सामने आया है।
अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए दोनों व्यापारियों का कहना है कि यह पैसा उनके ट्रांसपोर्ट के बिजनेस का है।
हालांकि, इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने पर पुलिस को शक है कि यह पैसा हवाला का हो सकता है। जांच के दौरान बरामद कैश इतना ज़्यादा था कि आयकर (Income Tax) विभाग की टीम को नोटों की गिनती पूरी करने के लिए विशेष रूप से नोट गिनने वाली मशीनें मंगवानी पड़ीं।
फिलहाल पुलिस और आयकर विभाग की टीमें भारी मात्रा में बरामद इस कैश की सघन जांच में जुटी हैं। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।