Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गाड़ी चलाते समय थकान क्यों महसूस होती है? कितनी खतरनाक हो सकती है यह

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 28, 2026
in Featured, देश
0

चाहे आप रोज दफ्तर आने-जाने के लिए गाड़ी चला रहे हों या समुद्र किनारे लंबी यात्रा पर निकले हों, लगातार ‘ड्राइविंग’ शरीर और दिमाग दोनों को थका सकता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि गाड़ी चलाना एक बेहद जटिल काम है, जिसमें दिमाग के कई हिस्सों को एक साथ काम करना पड़ता है। इनमें योजना बनाना, सतर्क रहना और आसपास की चीजों को समझना शामिल हैं।

लेकिन जब आप थक जाते हैं, तो दिमाग के ये हिस्से पहले की तरह प्रभावी ढंग से काम नहीं कर पाते। यही वजह है कि चालक की थकान को सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा माना जाता है।

Join Our Whatsapp Group

हालिया शोध बताते हैं कि ऑस्ट्रेलिया की सड़कों पर हुए हादसों में से 20 से 30 प्रतिशत उनींदे होकर गाड़ी चलाना एक प्रमुख कारण रहा। इसका असर हर उम्र और अनुभव वाले चालकों पर पड़ सकता है।

ड्राइविंग के दौरान दिमाग कैसे काम करता है-

ड्राइविंग एक ऐसा कार्य है जिसमें ध्यान, सतर्कता, चीजों को पहचानने की क्षमता, शरीर की गतिविधियों पर नियंत्रण और तेज निर्णय लेने जैसी कई मानसिक प्रक्रियाएं एक साथ सक्रिय रहती हैं।

एक शोध विश्लेषण में पाया गया कि गाड़ी चलाने के दौरान दिमाग के बहुत से खास हिस्से सक्रिय हो जाते हैं।

इनमें ‘सेरिबेलम’ और ‘प्रीमोटर कॉर्टेक्स’ शामिल हैं, जो शरीर की गतिविधियों को नियंत्रित और समन्वित करने में मदद करते हैं। इसके अलावा ‘एक्स्ट्रास्ट्रिएट कॉर्टेक्स’ आसपास के दृश्य संकेतों को समझने का काम करता है। वहीं ‘थैलेमस’ दिमाग को सतर्क बनाए रखने और इंद्रियों से मिलने वाले संकेतों को शारीरिक गतिविधियों में बदलने में मदद करता है।

थकान में ड्राइविंग क्यों खतरनाक-

शोध बताते हैं कि थकान की हालत में गाड़ी चलाना कई बार शराब पीकर ड्राइविंग करने जितना खतरनाक हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया में हुए सड़क हादसों में से करीब 20 प्रतिशत मौतें चालक की थकान से जुड़ी होती हैं।

थकान ऐसी शारीरिक अवस्था है, जिसमें दिमाग और शरीर दोनों की कार्यक्षमता प्रभावित हो जाती है। इसका असर ध्यान केंद्रित करने, सही फैसला लेने और आसपास की स्थिति पर तेजी से प्रतिक्रिया देने की क्षमता पर पड़ता है। सुरक्षित ड्राइविंग के लिए ये सभी चीजें बेहद जरूरी हैं।

हालांकि, सबसे बड़ा खतरा ‘झपकी’ आ जाने के कारण होता है।

अगर कोई व्यक्ति 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहा हो और उसे सिर्फ तीन सेकंड झपकी आ जाए, तो उसकी गाड़ी बिना नियंत्रण के 80 मीटर से ज्यादा दूरी तय कर सकती है। ऐसे में वाहन सड़क से उतर सकता है या किसी अन्य वाहन अथवा पैदल यात्री से टकरा सकता है।

लगातार ड्राइविंग दिमाग पर डालती है दबाव

अक्सर लोगों को लगता है कि ड्राइविंग एक दिनचर्या का हिस्सा और लगभग अपने आप होने वाला है, लेकिन वास्तव में इसमें लगातार ध्यान बनाए रखना पड़ता है।

ईमेल का जवाब देने, मशीन चलाने या सामान्य दफ्तर के काम की तुलना में ड्राइविंग कहीं ज्यादा मानसिक ऊर्जा खपत वाली होती है। कुछ शोधों में यह भी पाया गया है कि सिर्फ 60 मिनट की लगातार ड्राइविंग के बाद थकान महसूस होने लगती है।

जितनी ज्यादा देर तक आप लगातार गाड़ी चलाते हैं, उतनी ही अधिक आशंका है कि आप गलत फैसला लें या झपकी आ जाए।

यह खतरा रात में या सीधी सपाट वीरान सड़कों पर और बढ़ जाता है। कई बार व्यक्ति खुद को थका हुआ महसूस नहीं करता, लेकिन उसका दिमाग पूरी तरह सतर्क नहीं होता।

इसी वजह से विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि लंबी यात्रा को दो-दो घंटे के हिस्सों में बांटना चाहिए। इससे बिना रुके लंबे समय तक ड्राइविंग करने से बचा जा सकता है और थकान कम होती है।

किन वजहों से बढ़ सकती है थकान

ड्राइविंग के दौरान कई दूसरी चीजें भी थकान बढ़ा सकती हैं। इनमें सबसे अहम है कम नींद लेना। शोध बताते हैं कि यदि किसी व्यक्ति ने पांच घंटे से कम नींद ली हो, तो सड़क हादसे का खतरा दोगुना हो सकता है।

इसके अलावा 17 घंटे से ज्यादा समय तक लगातार जागते रहना भी चालक की थकान का बड़ा कारण माना जाता है।

जब आप उन घंटों में गाड़ी चलाते हैं, जिनमें आपका शरीर स्वाभाविक रूप से आराम और नींद की अवस्था में जाने का आदी होता है तो शरीर का ‘बॉडी क्लॉक’ असंतुलित होने लगती है। ऐसे में ड्राइविंग के दौरान अचानक नींद आने या झपकी लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

शोध यह भी बताते हैं कि तनाव, नवजात बच्चे की देखभाल की जिम्मेदारी, पर्याप्त पानी न पीना और अस्वस्थ खानपान भी चालक की थकान बढ़ा सकते हैं।

विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि अनुभवी चालक होना आपको थकान से पूरी तरह सुरक्षित नहीं बनाता। कई अनुभवी चालक जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास में सड़क पर अधिक जोखिम उठाने लगते हैं।

ड्राइविंग के दौरान सतर्क कैसे रहें

विशेषज्ञों के अनुसार, वाहन चलाने से पहले पर्याप्त नींद लेना सबसे जरूरी है। सामान्य रूप से वयस्कों को हर रात सात से नौ घंटे की नींद की जरूरत होती है, लेकिन सुरक्षित ड्राइविंग के लिए कम से कम पांच घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी माना जाता है।

शोधों में ऐसा कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है कि गाड़ी का शीशा खोल देना या तेज संगीत सुनना वास्तव में थकान दूर करता है।

लंबी यात्रा के दौरान नियमित अंतराल पर आराम करना और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना ज्यादा प्रभावी तरीका माना जाता है।

अगर आपको बहुत ज्यादा थकान महसूस हो रही हो, तो पहले थोड़ी देर सो लेना बेहतर है। जरूरत पड़ने पर ड्राइविंग किसी दूसरे व्यक्ति के साथ बांट लें या यात्रा को कुछ समय के लिए टाल दें।

Tags: गाड़ी चलाते समय थकान
Previous Post

मौसम अलर्ट: अगले 48 घंटे बेहद भारी, तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

Next Post

मथुरा: ईद की नमाज के बाद बच्चों में विवाद; वयस्कों के दो समूहों के बीच हिंसक झड़प, एक व्यक्ति की मौत

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
Next Post

मथुरा: ईद की नमाज के बाद बच्चों में विवाद; वयस्कों के दो समूहों के बीच हिंसक झड़प, एक व्यक्ति की मौत

Recent Posts

Hockey News: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर...

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या, देश की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए अयोध्या में...

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय...

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group