अयोध्या, मंगलवार शाम अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार में रुदौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत NH-27 स्थित रौजागांव ओवरब्रिज पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। हालांकि कार में सवार सभी लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।
बताया जा रहा है कि कार में चालक सहित चार लोग सवार थे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार वाहन सीएनजी कार बताई जा रही है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा तथा राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा।
CNG ऑटो रिक्शा में आग
अयोध्या के लता मंगेशकर चौक पर CNG ऑटो रिक्शा में आग लग गई. सभी यात्रियों ने ऑटो रिक्शा से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।










