Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उत्तर प्रदेश सरकार को होमस्टे नीति के तहत 3,000 से ज्यादा आवेदन, बिजली-पानी का बिल, गृह कर मुफ्त बिजली योजना के तहत सब्सिडी का लाभ

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
May 26, 2026
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
उत्तर प्रदेश सरकार को होमस्टे नीति के तहत 3,000 से ज्यादा आवेदन,  बिजली-पानी का बिल, गृह कर मुफ्त बिजली योजना के तहत सब्सिडी का लाभ

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार को 2025 में शुरू की गई अपनी ‘बेड एंड ब्रेकफास्ट और होमस्टे नीति’ के तहत 3,000 से अधिक आवेदन मिले हैं और अब तक लगभग 900 होमस्टे तथा फार्मस्टे पंजीकृत कराए जा चुके हैं।

राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, पर्यटन विभाग ने बताया है कि यह नीति अयोध्या, वाराणसी, मथुरा-वृंदावन और आगरा जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों पर पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच, किफायती आवास की मांग को पूरा करने के लिए शुरू की गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि साल 2026 की शुरुआत से इस नीति के तहत आवेदनों में खासी वृद्धि हुई है और यह पर्यटन से जुड़े व्यवसायों में बढ़ती दिलचस्पी का संकेत है।

बयान के अनुसार, वाराणसी, मथुरा, आगरा, अयोध्या, प्रयागराज और लखनऊ में शहरी होमस्टे और फार्मस्टे की स्थापना में उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिल रही है, जबकि बुंदेलखंड क्षेत्र विशेष रूप से बांदा, हमीरपुर, महोबा और झांसी में ग्रामीण होमस्टे की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

Join Our Whatsapp Group

बयान में कहा गया है कि बाराबंकी, बहराइच, पीलीभीत और लखीमपुर जैसे जिले भी ग्रामीण पर्यटन स्थलों के रूप में उभर रहे हैं।

सरकार ने बताया कि यह नीति स्थानीय रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिसमें परिवार अपने खाली कमरों को आवासीय इकाइयों में बदल रहे हैं और इस मॉडल से सेवानिवृत्त लोगों, महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे घरों और उन परिवारों को फायदा हो रहा है, जिनके पास इस्तेमाल न होने वाली आवासीय संपत्तियां हैं।

पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, “होमस्टे और फार्मस्टे मॉडल पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में मदद कर रहा है, साथ ही गांवों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी पैदा कर रहा है।

उन्होंने कहा, “इस नीति के तहत होमस्टे और ‘बेड एंड ब्रेकफास्ट’ इकाइयों का पंजीकरण एक ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किया जा रहा है। पंजीकृत इकाइयां इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ और पर्यटन विभाग की वेबसाइट के माध्यम से प्रचार-प्रसार संबंधी सहायता पाने की पात्र हो जाती हैं।

सिंह ने बताया कि इस नीति के अनुसार शहरी और ग्रामीण होमस्टे में अधिक से अधिक छह कमरे और 12 बिस्तर हो सकते हैं, जबकि ‘बेड एंड ब्रेकफास्ट’ इकाइयों में, जहां मालिक परिसर में नहीं रहता है, वहां एक रखरखावकर्ता की नियुक्ति अनिवार्य है।

सरकारी बयान के मुताबिक, पंजीकृत इकाइयों से बिजली-पानी का बिल, गृह कर और सीवर कर आवासीय दरों पर ही लिया जाता रहेगा और लाभार्थी ‘प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली योजना’ के तहत छत पर सौर पैनल लगवाने के लिए सब्सिडी का लाभ भी उठा सकते हैं।

Tags: होमस्टे नीति के तहत 3
Previous Post

रुदौली में गौरियामऊ रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर बंद; ट्रेनों का ठहराव जारी, ग्रामीणों ने रेलमंत्री को सम्बोधित मांग एसडीएम को सौंपा

Next Post

CBI ने नीट यूजी प्रश्न पत्र लीक मामले में लातूर के डॉक्टर, पुणे के भौतिक विज्ञान के शिक्षक को किया गिरफ्तार

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज
अयोध्या

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

July 27, 2026
मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला
अयोध्या

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

July 27, 2026
उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

July 27, 2026
Next Post
चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले के सिलसिले में बलिया पहुंची सीबीआई, पूछताछ जारी

CBI ने नीट यूजी प्रश्न पत्र लीक मामले में लातूर के डॉक्टर, पुणे के भौतिक विज्ञान के शिक्षक को किया गिरफ्तार

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group