Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

राष्ट्रपति ट्रंप ने फोन कॉल पर संबोधन: मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक, वह मेरे मित्र हैं

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 25, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना ‘‘महान’’ मित्र बताते हुए रविवार रात कहा कि भारत उन पर ‘‘100 प्रतिशत भरोसा’’ कर सकता है।

ट्रंप ने अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में ये टिप्पणियां कीं।

भारत मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो और अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर मौजूद थे।

Join Our Whatsapp Group

ट्रंप ने गोर के साथ फोन पर बातचीत में कहा, ‘‘मैं सभी को नमस्कार कहना चाहता हूं। मुझे प्रधानमंत्री बहुत पसंद हैं, (नरेन्द्र) मोदी महान हैं, वह मेरे मित्र हैं और मैं सभी को एक अच्छी शाम की शुभकामनाएं देना चाहता हूं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।’’

अमेरिकी राजदूत ने ट्रंप की टिप्पणी सुनाने के लिए अपना फोन माइक्रोफोन के पास रखा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हम भारत के पहले कभी इतने करीब नहीं रहे और भारत मुझ पर तथा हमारे देश पर 100 प्रतिशत भरोसा कर सकता है। यदि उन्हें कभी मदद की जरूरत पड़े, तो वे जानते हैं कि कहां फोन करना है – वे यहीं फोन करेंगे।

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अच्छा कर रहे हैं, हम रिकॉर्ड बना रहे हैं। हमारे पास रिकॉर्ड अर्थव्यवस्था और रिकॉर्ड शेयर बाजार है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहमान की प्रस्तुति रही, जिसमें उन्होंने ‘‘दिल से’’, ‘‘मां तुझे सलाम’’ और ‘‘तेरे बिना’’ जैसे लोकप्रिय गीत गाए।

अपने संबोधन में ट्रंप ने रूबियो को ‘‘अमेरिका के इतिहास का सबसे महान विदेश मंत्री’’ बताया और अंत में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी को मेरा नमस्कार कहना और उन्हें बताना कि मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।

अपने संक्षिप्त संबोधन में रूबियो ने भारत को अमेरिका का एक प्रमुख साझेदार बताया।

जयशंकर ने कहा कि अमेरिकी स्वतंत्रता की घोषणा ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता, कानून के शासन, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जवाबदेह शासन जैसे विचारों को सामने रखा, जिन्होंने आधुनिक दुनिया को आकार दिया। उन्होंने कहा कि भारत जैसे बहुलतावादी और परामर्श आधारित समाज में इन विचारों की स्वाभाविक प्रतिध्वनि रही है।

जयशंकर ने कहा कि दुनिया इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है तथा यह भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत बनाने का अच्छा अवसर है।

कार्यक्रम में रूबियो का जन्मदिन भी मनाया गया और इसका समापन अमेरिकी बैंड ‘विलेज पीपुल’ की प्रस्तुति के साथ हुआ।

ट्रंप ने दिल्ली घुमाया फोन, कहा- मोदी को मेरा नमस्ते कहना, मैं उनका बहुत बड़ा फैन…

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर को फोन कॉल कर लोगों को संबोधित किया। ट्रंप ने कहा फोन कॉल पर… pic.twitter.com/tS20ZTFauq

— RT Hindi (@RT_hindi_) May 25, 2026

Tags: राष्ट्रपति ट्रंप ने फोन कॉल पर संबोधन
Previous Post

कानपुर में मोटरसाइकिलों की टक्कर, युवकों चाकू से हमले में पिता-पुत्र की मौत, एक की हालत गंभीर

Next Post

आगरा में ‘जिपलाइन’ टूटने से 45 फुट ऊंचाई से गिरकर 16 वर्षीय किशोर की मौत

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
Next Post

आगरा में ‘जिपलाइन’ टूटने से 45 फुट ऊंचाई से गिरकर 16 वर्षीय किशोर की मौत

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group