Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ट्रंप की घोषणा के बाद सामने आने लगे अमेरिका-ईरान समझौते के विवरण, 60 दिनों की समयसीमा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 25, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
भारत के साथ व्यापार समझौता करने के ‘बेहद करीब’ है अमेरिका : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सप्ताहांत में इजराइल और क्षेत्र के अन्य सहयोगियों के साथ हुई बातचीत के बाद पश्चिम एशिया में युद्ध को लेकर ईरान के साथ एक समझौता हुआ है, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलना भी शामिल है।

हालांकि, अन्य अधिकारियों ने सावधानी बरतने की रविवार को सलाह दी। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि वार्ता में ‘‘महत्वपूर्ण प्रगति हुई है, हालांकि यह अंतिम प्रगति नहीं है।

भारतीय, ऑस्ट्रेलियाई और जापानी अधिकारियों के साथ बैठकों के लिए भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आए रुबियो ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले घंटों में अच्छी खबर मिलेगी।

रुबियो ने कहा कि वार्ता ट्रंप के मुख्य उद्देश्यों में से एक को पूरा करने में सफल रही है, “अर्थात एक ऐसी दुनिया जिसे अब ईरानी परमाणु हथियार के बारे में डर या चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

Join Our Whatsapp Group

ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उन्होंने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, पाकिस्तान, तुर्किये, मिस्र, जॉर्डन और बहरीन के नेताओं से तथा अलग से इजराइल से बात की।

उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘समझौते के अंतिम पहलुओं और ब्योरे पर फिलहाल चर्चा हो रही है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। उन्होंने इस बारे में और कोई विवरण साझा नहीं किया।

दो क्षेत्रीय अधिकारियों के अनुसार, संभावित समझौते में ईरान की यह प्रतिबद्धता शामिल होगी कि वह परमाणु हथियार बनाने का प्रयास नहीं करेगा, और तेहरान अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम के अपने भंडार को छोड़ने पर सहमत हो गया है।

वार्ता की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने कहा कि ईरान किस प्रकार अपने अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम को छोड़ेगा, यह 60 दिनों की अवधि में होने वाली आगे की वार्ताओं का विषय है।

उन्होंने कहा कि यह बेहद संभव है कि रकम का एक हिस्सा इधर-उधर कर दिया जाए, जबकि बाकी राशि किसी तीसरे देश, संभवतः रूस, में हस्तांतरित कर दी जाए।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के अनुसार, ईरान के पास 440.9 किलोग्राम यूरेनियम है जिसे 60 प्रतिशत शुद्धता तक संवर्धित किया गया है, जो कि हथियार-ग्रेड 90 प्रतिशत स्तर से एक तकनीकी कदम कम है।

अधिकारी ने कहा कि अमेरिका द्वारा ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी समाप्त करने के साथ-साथ होर्मुज जलडमरूमध्य को धीरे-धीरे खोला जाएगा।

वार्ता की जानकारी रखने वाले दूसरे अधिकारी ने बताया कि अमेरिका प्रतिबंधों में छूट देकर ईरान को अपना तेल बेचने की अनुमति भी देगा। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों में राहत और ईरान के जमे हुए धन की रिहाई पर 60 दिनों की समयसीमा के दौरान बातचीत की जाएगी।

दोनों अधिकारियों ने बताया कि मसौदा समझौते में इजराइल और हिजबुल्ला के बीच युद्ध की समाप्ति के साथ-साथ क्षेत्र के देशों के घरेलू मामलों में हस्तक्षेप न करने की प्रतिबद्धता भी शामिल है।

इजराइली अधिकारियों को इस बात की चिंता है कि ईरान के सहयोगी लेबनानी आतंकवादी समूह हिजबुल्ला, इजराइल के लिए एक गंभीर खतरा बना हुआ है और लेबनान इसे निरस्त्र करने के लिए पर्याप्त क्षमता नहीं रखता।

बातचीत के बारे में जानकारी रखने वाले एक अधिकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप को चेतावनी दी कि इजराइल “लेबनान सहित सभी क्षेत्रों में खतरों के खिलाफ कार्रवाई की स्वतंत्रता रखता है।”

अधिकारी ने कहा कि ट्रंप ने नेतन्याहू को स्पष्ट कर दिया है कि वह इस शर्त के बिना किसी भी अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे कि ईरान अपना पूरा परमाणु कार्यक्रम समाप्त कर दे और देश से सभी समृद्ध यूरेनियम को हटा दे।

Tags: ट्रंप की घोषणा के बाद
Previous Post

Bharat में विदेश मंत्री मार्को रुबियो की वार्ता के बाद अमेरिका-ईरान समझौते महत्वपूर्ण प्रगति, यह अंतिम प्रगति नही

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का सिलसिला जारी; पेट्रोल के दाम 2.61 रुपये, डीजल के दाम 2.71 रुपये बढ़े

Related Posts

अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला
अंतराष्ट्रीय

US Army ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक पोत पर गोलीबारी

July 25, 2026
देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

July 24, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट पुलिस ज्यादती के आरोप लगाने वाली याचिकाओं पर 27 जुलाई करेगा को सुनवाई

July 24, 2026
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने TV रेटिंग नीति 2026 की जारी; नई नीति के तहत कोई भी संस्था पंजीकृत नहीं
देश

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने TV रेटिंग नीति 2026 की जारी; नई नीति के तहत कोई भी संस्था पंजीकृत नहीं

July 24, 2026
Next Post
अफवाहों के कारण पेट्रोल-डीजल खरीदने की होड़, सरकार ने कहा आपूर्ति पर्याप्त, अफवाहों के कारण 400 से अधिक पेट्रोल पंप ड्राई

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का सिलसिला जारी; पेट्रोल के दाम 2.61 रुपये, डीजल के दाम 2.71 रुपये बढ़े

Recent Posts

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेठी जिले में सिन्दुरवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह यूरिया से लदी मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर...

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

बरेली जिले में शुक्रवार दोपहर को घरेलू विवाद में बेटे ने पिता की कथित तौर पर चाकू मारकर उस समय...

अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला

US Army ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक पोत पर गोलीबारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक...

अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

संत कबीरनगर जिले में युवक एवं युवती ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

संत कबीर नगर जिले में एक युवक एवं युवती ने उनके परिवारों द्वारा उनके प्रेम संबंध का कथित तौर पर...

सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत; दो लापता

सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत; दो लापता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

सहारनपुर जिले के नया गांव में शुक्रवार शाम पटाखा बनाने वाली एक फैक्टरी में हुए जोरदार विस्फोट में दो श्रमिकों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group