Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

SBI कर्मचारियों की 25-26 मई को प्रस्तावित हड़ताल बातचीत के बाद स्थगित

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 23, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश, व्यापार जगत
0
SBI कर्मचारी महासंघ की 25 मई से दो-दिवसीय हड़ताल; बैंक ने ग्राहकों को वैकल्पिक लेनदेन की सलाह

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के कर्मचारियों की 25-26 मई को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को बैंक प्रबंधन और कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों के बीच शुक्रवार को हुई ‘सकारात्मक बातचीत’ के बाद टाल दिया गया है।

एसबीआई ने कहा कि हड़ताल के टल जाने के बाद उसकी शाखाएं 25 और 26 मई को सामान्य रूप से खुली रहेंगी और सभी बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।

बैंक ने अपने 52 करोड़ ग्राहकों के लिए जारी परामर्श में कहा कि 25-26 मई को अखिल भारतीय एसबीआई कर्मचारी महासंघ (एआईएसबीआईएसएफ) द्वारा प्रस्तावित हड़ताल स्थगित कर दी गई है।

एआईएसबीआईएसएफ ने पर्याप्त कर्मचारियों की भर्ती सहित विभिन्न मांगों को लेकर दो दिन की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया था।

Join Our Whatsapp Group

एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन, बंगाल सर्किल के सचिव सुदीप दत्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा, “प्रबंधन के साथ मुंबई में हुई बैठक सकारात्मक रही और कर्मचारी महासंघ की कई मांगों पर प्रगति हुई है। इन परिस्थितियों में प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है।”

इस महीने की शुरुआत में कर्मचारी महासंघ ने 16 सूत्री मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया था। इन मांगों में संदेशवाहक और सशस्त्र गार्ड की भर्ती, पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती, स्थायी नौकरियों में आउटसोर्सिंग रोकना, करियर प्रगति योजनाओं की समीक्षा, चिकित्सा प्रतिपूर्ति में सुधार और एचआरएमएस से जुड़े मुद्दों का समाधान शामिल था।

कर्मचारी महासंघ ने बैंक के भीतर क्लर्कों की भर्ती में गिरावट, कर्मचारियों पर बढ़ते कार्यभार, इंटर-सर्किल स्थानांतरण में देरी और पेंशन से जुड़े मुद्दों पर भी चिंता जताई थी।

एसबीआई कर्मचारी महासंघ के महासचिव एल चंद्रशेखर ने अपने सदस्यों को भेजे संदेश में कहा, “मुंबई स्थित कॉरपोरेट सेंटर में बैंक प्रबंधन और महासंघ के बीच हुई बैठक सकारात्मक रही। हमें यह बताते हुए खुशी है कि हमारी मांगों पर सकारात्मक प्रगति हुई है।”

उन्होंने कहा, “चर्चा के दौरान हुई प्रगति को देखते हुए प्रस्तावित हड़ताल स्थगित कर दी गई है।”

इस फैसले से बैंक के करोड़ों ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है क्योंकि हड़ताल होने पर एसबीआई के बैंकिंग कार्यों पर पांच दिनों तक असर पड़ता। प्रस्तावित हड़ताल से पहले चौथा शनिवार और रविवार पड़ रहा है। इसके अलावा, 27 मई को भी ईद अल-अजहा के कारण कई राज्यों में छुट्टी है।

Tags: SBI कर्मचारियों की 25-26 मई
Previous Post

पेट्रोल के दाम 87 पैसे, डीजल 91 पैसे लीटर और बढ़े, CNG की कीमतों में उछाल

Next Post

IPL 2026, LSG vs PBSK: पंजाब किंग्स को प्लेऑफ की उम्मीदें जीवंत रखने के लिए एलएसजी पर बड़ी जीत की जरूरत

Related Posts

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़
अयोध्या

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

July 26, 2026
बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी
उत्तर प्रदेश

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

July 26, 2026
फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की
उत्तर प्रदेश

महोबा में शराब के नशे में धारदार हथियार से हमलाकर गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

July 26, 2026
फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
Next Post
IPL 2026, LSG vs PBSK: पंजाब किंग्स को प्लेऑफ की उम्मीदें जीवंत रखने के लिए एलएसजी पर बड़ी जीत की जरूरत

IPL 2026, LSG vs PBSK: पंजाब किंग्स को प्लेऑफ की उम्मीदें जीवंत रखने के लिए एलएसजी पर बड़ी जीत की जरूरत

Recent Posts

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, रूदौली में संचालित रुदौली गैस एजेंसी की व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती दिखाई दे रही है। घरेलू...

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवरा निवासी तहव्वर अंसारी के बेटे फराज अंसारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा...

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर...

फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की

महोबा में शराब के नशे में धारदार हथियार से हमलाकर गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

महोबा जिले में शनिवार रात एक व्यक्ति ने कथित तौर पर शराब के नशे में विवाद के दौरान धारदार हथियार...

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group