Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 15, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

नेपाल ने बृहस्पतिवार को उन मीडिया रिपोर्ट को “पूरी तरह से झूठा और बेबुनियाद करार दिया”, जिनमें कहा गया है कि हिमालयी देश में प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिकों को विभिन्न प्रतिबंधों और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उसने कहा कि भारत से आने वाले पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

नेपाल के पर्यटन बोर्ड ने एक बयान में कहा कि नेपाल और भारत के बीच खुली सीमा व्यवस्था और द्विपक्षीय समझौते बरकरार हैं तथा दोनों देशों के बीच लंबे समय से जारी व्यक्ति से व्यक्ति संबंधों, सांस्कृतिक रिश्तों और पर्यटन सहयोग में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने उन मीडिया रिपोर्ट को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया है कि नेपाल की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों को विभिन्न प्रतिबंधों और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Join Our Whatsapp Group

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया के एक वर्ग की ओर से प्रसारित उन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है, जिनमें कहा गया है कि भारतीय नागरिकों पर वीजा और 30 दिन की समय सीमा सहित अन्य नियम लागू किए जा रहे हैं।

इससे पहले, नयी दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, “कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं। बस दिल।

उन्होंने लिखा था, “कोई सीमा नहीं, बस अनुभव। पासपोर्ट या मतदाता पहचान पत्र का इस्तेमाल करें। हवाई जहाज से आएं या अपनी कार से आएं।

विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, “अगर आप कार से आ रहे हैं, तो आपको वाहन प्रवेश परमिट के लिए पंजीकरण कराना होगा।

Nepal Awaits You: Close to India, Close to the Heart.
-No Visa. No Hassle. Just Heart ❤️.
-No Limit. Only Experience.
-Use a Passport or Voter ID.
-Fly ✈️ or Drive Your Own car 🚙 . Register for a Vehicle Entry Permit: https://t.co/GlKp1eixsK
🇳🇵 🤝 🇮🇳 @MofaNepal @nepaltourismb pic.twitter.com/ye7JvSBYIo

— Nepal Embassy, India (@EONIndia) May 13, 2026

हालांकि, अधिकारी ने कहा कि नेपाल आने वाले भारतीयों के लिए कोई समय सीमा नहीं है, लेकिन वाहनों के लिए परमिट 30 दिनों के लिए प्रदान किया जाएगा, जिसका कुछ शुल्क का भुगतान करके नवीनीकरण कराया जा सकता है।

नेपाल पर्यटन बोर्ड ने एक नोटिस जारी कर भारतीय यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे “भारतीय पर्यटकों पर प्रतिबंधों से संबंधित अपुष्ट खबरों पर यकीन न करें।

बोर्ड ने दोहराया कि भारतीय पर्यटकों के ठहरने की अवधि को सीमित करने वाली कोई नयी नीति लागू नहीं की गई है और न ही नेपाल और भारत के बीच लंबे समय से प्रभावी खुली सीमा व्यवस्था एवं द्विपक्षीय समझौतों में कोई बदलाव किया गया है।

उसने कहा, “दरअसल, नेपाल सरकार ने हाल में एक नयी ऑनलाइन प्रणाली शुरू की है, जिसका मकसद निजी वाहनों से सड़क मार्ग के जरिये नेपाल में प्रवेश करने वाले भारतीयों और अन्य अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों के लिए यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाना है।

Tags: नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर
Previous Post

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अवैध मतदान के आरोप में 10 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Next Post

बरेली के होटल में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म; आरोपी युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

Related Posts

उत्तर प्रदेश

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

September 12, 2026
PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

September 12, 2026
PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

September 12, 2026
अंतराष्ट्रीय

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

September 12, 2026
Next Post

बरेली के होटल में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म; आरोपी युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

Recent Posts

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में 12 और 13 सितंबर को 9वीं KGMU Arthroscopy Conclave 2026 और 9वीं Cadaveric...

PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शनिवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर...

PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नयी दिल्ली, ब्रिक्स देशों के नेताओं ने शनिवार को सदस्य देशों के बीच सीमा पार भुगतानों को अधिक तेज, सस्ता,...

लखनऊ जिला अदालत के आस-पास पांच सप्ताह में अवैध अक्रिमण हटाने का निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने स्थानीय अधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर और उसके आसपास के...

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

ह्यूस्टन, कैलिफोर्निया में अलग-अलग घटनाओं में अपने दो दोस्तों की हत्या करने के आरोप में भारतीय मूल की एक महिला...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group