अयोध्या, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 देवेंद्र भिटौरिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
रुदौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज के अधीक्षक डॉ रवींद्र शुक्ला को नया अधीक्षक नियुक्त किया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली की अधीक्षक डॉ फातिमा रिजवी को सीएचसी में प्रधानमंत्री जनऔषधि के उद्घाटन में क्षेत्रीय विधायक राम चंद्र यादव को नहीं बुलाना महंगा पड़ गया है। अधीक्षक फातिमा रिजवी के स्थानांतरण को इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है।
मालूम हो कि सीएचसी में एक सप्ताह पूर्व विधान सभा क्षेत्र रुदौली में विधायक के मौजूदगी के बाद भी प्रधान मंत्री जन औषधि केंद्र के उद्घाटन में विधायक को आमंत्रित नहीं किया गया और केंद्र का उद्घाटन अधीक्षक डॉ फातिमा रिजवी ने कर दिया।
सीएमओ ने अपने आदेश में कहा कि डॉ. रविन्द्र शुक्ला को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं और हैरिंगटनगंज सीएचसी में वरिष्ठतम चिकित्साधिकारी को वहां का कार्यभार सौंपने को निर्देश दिए है।
सीएमओ के आदेश में डा0 फातिमा को नए आदेश में किसी दूसरे अस्पताल में नहीं भेजा गया है। अभी यही बनी रहेगी।

