अयोध्या, थाना कैंट जनपद अयोध्या अंतर्गत सहादतगंज फ्लाईओवर पर अयोध्या नगर निगम के ऑटोमेटिक स्वीपिंग वाहन को बस्ती से लखनऊ की तरफ जा रहे ट्रक संख्या HR 67B3258 ने टक्कर मार दिया।
इस दुर्घटना में नगर निगम के सफाई वाहन पर सवार अजय कुमार पुत्र बिलासी( उम्र 40 वर्ष) निवासी निजरा गोकुलपुर सिकंदरा रावत जिला हाथरस एवं बृजेश सिंह पुत्र करतार सिंह (उम्र 40 वर्ष) निवासी निजरा गोकुलपुर सिकंदरा रावत जिला हाथरस घायल हो गए। इन्हे जिला अस्पताल अयोध्या थाना कैंट पुलिस द्वारा ले आया गया।
इलाज के दौरान अजय कुमार की मृत्यु हो गई। दूसरे घायल बृजेश सिंह को लखनऊ उचित इलाज के लिए रेफर किया गया है।
ट्रक पर सवार ड्राइवर पुष्पेंद्र पुत्र सतपाल (उम्र 30 वर्ष) निवासी छिछोरे थाना धोलका जिला कासगंज एवं क्लीनर रंजीत पुत्र सुनील कुमार (उम्र 17 वर्ष) निवासी छिछोरे ढोलना जिला कासगंज भी दुर्घटना में चोटिल हो गए थे। इन्हें भी उचित इलाज के लिए जिला अस्पताल अयोध्या से लखनऊ के लिए रेफर किया गया है.
राष्ट्रीय राजमार्ग से दोनों ट्रको को क्रेन की सहायता से हटवा दिया गया है और आवागमन सामान्य कर दिया गया है।
