सुलतानपुर जिले के अखण्डनगर क्षेत्र में रविवार देर रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि 10 और 11 मई की दरमियानी रात करीब दो बजे अखण्डनगर थाना क्षेत्र में अखण्डनगर-बेलवाई मार्ग पर अलाउद्दीनपुर गांव के निकट जौनपुर के खुटहन इलाके से डीजे बजाकर लौटे दो सगे भाई प्रदीप कुमार (27) एवं अनिल कुमार (24) वाहन से सामान उतार रहे थे। इसी दौरान किसी तेज रफ्तार वाले अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि इस घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं। मामले की जांच की जा रही है।
"आज दिनांक 11 मई, थाना अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर में ऑटो के पास खड़े हुए दो सगे भाई अनिल व प्रदीप जो सरैया मुबारकपुर के रहने वाले हैं, उनको एक अज्ञात बोलेरो द्वारा टक्कर मार दी गई, जिसके परिणामस्वरूप दोनों की मृत्यु हो गई है। शव का पंचायतनामा भर के वास्ते पीएम भेजा गया है, विधिक…
— SULTANPUR POLICE (@sultanpurpolice) May 11, 2026

