Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

एयर इंडिया ने ELT का दुरुपयोग, नियमो का उल्लंघन; तीन साल में 1,000 से अधिक कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 10, 2026
in अंतराष्ट्रीय, व्यापार जगत
0

टाटा समूह की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने पिछले तीन साल में नैतिकता संबंधी मुद्दों के उल्लंघन के मामलों में 1,000 से अधिक कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की हैं।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने शुक्रवार को कर्मचारियों के साथ आयोजित टाउनहॉल बैठक में कहा कि हर वर्ष सैकड़ों कर्मचारियों को नियमों के उल्लंघन के कारण हटाया जाता है। उन्होंने कर्मचारियों से सही आचरण बनाए रखने की अपील भी की।

सूत्रों के अनुसार, विल्सन ने कहा कि हटाए गए कर्मचारियों में ऐसे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने विमान से सामान की तस्करी की या अतिरिक्त सामान को बिना शुल्क विमान में ले जाने की अनुमति दी। उन्होंने कर्मचारी अवकाश यात्रा प्रणाली (ईएलटी) के दुरुपयोग का भी उल्लेख किया।

सूत्रों ने मार्च में बताया था कि एयर इंडिया ने अपनी अवकाश यात्रा नीति के उपयोग में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं पकड़ी थीं, जिनमें 4,000 से अधिक कर्मचारी शामिल पाए गए। कंपनी ने दोषी कर्मचारियों पर जुर्माना लगाने समेत सुधारात्मक कदम उठाए हैं।

वर्तमान में एयर इंडिया के पास लगभग 24,000 कर्मचारी हैं। कंपनी वित्तीय दबावों के बीच लागत में कटौती के उपाय भी कर रही है। इसके तहत वार्षिक वेतन वृद्धि रोकी गई है तथा कर्मचारियों को गैर-जरूरी खर्चों में कटौती करने को कहा गया है।

विल्सन ने कर्मचारियों से कहा कि यदि पश्चिम एशिया की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो चालू वर्ष कंपनी के लिए ‘‘बहुत कठिन’’ हो सकता है।

एयर इंडिया समूह — जिसमें एयर इंडिया एक्सप्रेस भी शामिल है — को मार्च, 2026 में समाप्त वित्त वर्ष में 22,000 करोड़ रुपये से अधिक का घाटा होने का अनुमान है।

Tags: एयर इंडिया ने ELT का दुरुपयोग
Previous Post

बलरामपुर चीनी मिल करेगा जिप्सम बोर्ड का उत्पादन; 450 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी जुटाई

Next Post

अयोध्या के रुदौली में शौच के लिए गई युवती की झटका मशीन के करंट से मौत

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
देश

Kolkata ED Raid : ‘अखबार-ए-मशरिक’ पर ED की बड़ी कार्रवाई, 60 करोड़ से अधिक के कैश डिपॉजिट और बिटक्वाइन लेनदेन का खुलासा

September 9, 2026
अंतराष्ट्रीय

Thailand की बाल वाटिका में पुलिस अफ़सर ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या की

September 9, 2026
अंतराष्ट्रीय

लंदन में तकनीकी खराबी के चलते हवाई यातायात ठप्प: 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द, 15 से ज्यादा एयरपोर्ट्स पर फंसी एयरलाइंस और यात्री

September 9, 2026
Next Post

अयोध्या के रुदौली में शौच के लिए गई युवती की झटका मशीन के करंट से मौत

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group