अंबेडकरनगर, अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद में चार बच्चों की हत्या के बाद रविवार शाम मां गासिया खातून का नाले में शव उतराता मिला।
छानबीन कर रही पुलिस ने शव मिलने पर आनन-फानन में उसे बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर भेज दिया।
अब तक हत्यारोपी बताई जा रही महिला का शव मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। परिवार के लोग हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।



