नेपाल के रोल्पा जिले में बृहस्पतिवार को एक जीप पहाड़ी सड़क से फिसलकर लगभग 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी और इस दुर्घटना में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई।
हादसा उस समय हुआ जब स्थानीय लोग बैसाख पूर्णिमा उत्सव में शामिल होने के लिए निजी जीप किराए पर लेकर यात्रा कर रहे थे। रास्ते में होने के कारण कीचड़ और फिसलन बढ़ गई, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और जीप सीधा गहरी खाई में जा गिरी। रोल्पा जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी सुनील थापा ने बताया कि वाहन में सवार यात्रियों की सही संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, क्योंकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना थवांग ग्रामीण नगरपालिका के जलजाला क्षेत्र में हुई, जब बारिश के बीच वाहन कीचड़ भरे रास्ते पर फिसल गया और पहाड़ी से नीचे गिर गया।
पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना में 20 लोगों की मौत हो गयी।
रोल्पा जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी सुनील थापा के अनुसार, शुक्रवार को जलजाला में आयोजित बैसाख पूर्णिमा उत्सव में भाग लेने जा रहे स्थानीय लोगों ने निजी जीप किराए पर ली थी।
पुलिस ने बताया कि इलाके में भारी बारिश के कारण बचाव अभियान में बाधा आ रही है। उसने बताया कि दुर्घटना के समय वाहन में सवार यात्रियों की सटीक संख्या अभी तक पता नहीं चल पाई है।




