Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ पुलिस ने जीएसटी धोखाधड़ी गिरोह का किया भंडाफोड़; एक गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 22, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

लखनऊ पुलिस ने लोगों को ‘मुद्रा योजना’ के तहत कर्ज दिलाने के नाम पर उनके दस्तावेजों के जरिये मुखौटा कंपनिया बनाकर सवा करोड़ रुपये से ज्यादा की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करके उसके एक सदस्य को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में लखीमपुर खीरी के रहने वाले रविंद्र गिरि (35) को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि गिरि एक ऐसे संगठित गिरोह का सदस्य है जिसने लोगों को मुद्रा योजना के तहत कर्ज दिलाने के बहाने उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेजों का इस्तेमाल करके सिम कार्ड हासिल किये और फिर मुखौटा कंपनियां बनाईं।

अधिकारियों ने बताया कि गिरोह इन मुखौटा कंपनियों के आधार पर जीएसटी (माल एवं सेवा कर) के प्रावधनों के तहत करीब 1.30 करोड़ की इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

अधिकारियों के मुताबिक जालसाजों ने मुखौटा कंपनियां पंजीकृत करवाने के बाद इनका इस्तेमाल नकली इनवॉइस और ई-वे बिल बनाने के लिए किया ताकि काल्पनिक लेन-देन को असली दिखाया जा सके और आईटीसी प्राप्त किया जा सके। उन्होंने बताया कि गिरोह की इस जालसाजी से सरकार को राजस्व के मद में भारी नुकसान हुआ।

सहायक पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) किरण यादव ने बताया कि यह मामला रहीमाबाद थाने में एक राज्य कर अधिकारी की शिकायत पर दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि शिकायत में एक ऐसी कंपनी का जिक्र था जिसका कोई अस्तित्व ही नहीं था लेकिन वह गलत तरीके से आईटीसी का दावा कर रही थी।

यादव ने कहा, ‘‘पकड़े गये आरोपी ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि वह लोगों से मुद्रा योजना के तहत कर्ज दिलाने के बहाने उनके दस्तावेज़ इकट्ठा करता था। उसके बाद वह उन जानकारियों का इस्तेमाल करके सिम कार्ड हासिल करता था और फिर धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए मुखौटा कंपनी पंजीकृत कराता था।

यादव ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ज़रूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

Tags: जीएसटी धोखाधड़ी भंडाफोड़
Previous Post

सुलतानपुर में वायुसेना ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हवाई पट्टी पर दो दिवसीय हवाई अभ्यास किया शुरू

Next Post

ऑनलाइन गेमिंग के नियम अधिसूचित, एक मई से होंगे प्रभावी

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

September 10, 2026
Next Post

ऑनलाइन गेमिंग के नियम अधिसूचित, एक मई से होंगे प्रभावी

Recent Posts

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हरदोई के रहने वाले प्रेमी जोड़े अमित...

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

हरदोई, जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने डंडे...

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group