Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ: किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में मरीजों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 22, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
लखनऊ: किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में मरीजों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

राजधानी लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में मरीजों और उनके तीमारदारों को ठगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार ठग की पहचान हस्साम अहमद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उसे केजीएमयू परिसर के अंदर एमबीबीएस के छात्रों ने कथित तौर पर ‘कार्डियो सेवा संस्थान’ नाम के एक काल्पनिक संगठन के नाम पर मरीजों से धन वसूलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर कार्यालय से मिली एक शिकायत के बाद की गई। उन्होंने बताया कि शिकायत में धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य आपराधिक गतिविधियों का ज़िक्र किया गया था।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने 13 अप्रैल की तारीख का एक नकली नोटिस भी जारी किया था जिस पर एक वरिष्ठ फ़ैकल्टी सदस्य के जाली हस्ताक्षर थे और इसमें 2023 बैच के एमबीबीएस छात्रों को 29 अप्रैल को दिल्ली स्थित एम्स में होने वाले एक कथित सम्मेलन में आमंत्रित किया गया था। बाद में पता चला कि यह सम्मेलन पूरी तरह से फ़र्ज़ी था।

सूत्रों ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन की जांच करने पर कई संदिग्ध दस्तावेज़ बरामद हुए हैं, लिहाजा जांचकर्ताओं को शक है कि वह मेडिकल के छात्रों, विशेष रूप से छात्राओं को सम्मेलनों के बहाने दिल्ली या अन्य जगहों पर बुलाने की कोशिश कर रहा था जिससे एक बड़ी आपराधिक साज़िश हो सकती थी।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी क्षेत्र) कमलेश दीक्षित ने कहा, ”केजीएमयू के कार्यवाहक प्रॉक्टर से एक शिकायत मिली थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि हस्साम अहमद इलाज के नाम पर मरीज़ों और उनके साथ आए लोगों को ठगने में शामिल है। उसके मोबाइल फोन में कई जाली दस्तावेज भी मिले हैं। इन तथ्यों के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।

उन्होंने बताया कि चौक पुलिस थाने में ‘भारतीय न्याय संहिता’ की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Tags: चिकित्सा विश्वविद्यालय में मरीजों
Previous Post

Sultanpur: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी लड़ाकू विमानों की गूंज; IAF के मेगा युद्धाभ्यास से बढ़ी हलचल, 22 अप्रैल को होगा युद्धाभ्यास

Next Post

इलाहाबाद उच्च न्यायालय: दो साल के अंदर दूसरा मातृत्व अवकाश देने से मना नहीं किया जा सकता

Related Posts

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

July 28, 2026
आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में देरी, मुख्य सचिव उच्च न्यायालय में हुए पेश

July 28, 2026
6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

July 27, 2026
Next Post
आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश

इलाहाबाद उच्च न्यायालय: दो साल के अंदर दूसरा मातृत्व अवकाश देने से मना नहीं किया जा सकता

Recent Posts

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल झील में दो ‘स्पीडबोट’ की टक्कर में 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई...

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश

प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में देरी, मुख्य सचिव उच्च न्यायालय में हुए पेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में हो रही देरी पर अदालत की सख्ती के बाद राज्य...

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group