Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक गिरने पर सियासी घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामने

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 18, 2026
in देश, राजनीति
0

संसद में महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक के गिरने के बाद देशभर में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर महिला सशक्तीकरण का विरोध करने का आरोप लगाया है, जबकि विपक्ष ने सरकार पर राजनीतिक लाभ के लिए विधेयक लाने का आरोप लगाया। इस बीच महाराष्ट्र, असम, तेलंगाना और सिक्किम समेत विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष पर “पाखंड” का आरोप लगाते हुए कहा कि उसे महिलाओं के सशक्तीकरण का ऐतिहासिक अवसर मिला था, लेकिन उसने प्रगति के बजाय राजनीति को चुना।

फडणवीस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पूरे देश ने विपक्ष का रुख देखा, इन राजनीतिक दलों के लिए, महिला सशक्तीकरण केवल भाषणों और नारों में ही मौजूद है।

फडणवीस ने कहा, ‘‘उन्होंने प्रगति की जगह राजनीति को चुना। नारी शक्ति वंदन विधेयक के प्रति उनके विरोध ने यह उजागर कर दिया है कि वे वास्तव में किसके हितों की सेवा करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि देश भर की महिलाएं विपक्ष के रुख पर ध्यान दे रही हैं और इसे नहीं भूलेंगी।

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण 2029 के संसदीय चुनाव से लागू करने से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक शुक्रवार को संसद के निचले सदन में पारित नहीं हो पाया।

सदन में ‘संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026’, पर हुए मत विभाजन के दौरान इसके पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े।

लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक को पारित करने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत होती है।

विधेयक पर मत विभाजन में 528 सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस विधेयक को पारित करने के लिए 352 सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता थी।

वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) के प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार को संसद में हार का सामना करना पड़ा क्योंकि उसने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करने और महिला सशक्तीकरण के नाम पर देश को गुमराह करने की कोशिश की।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने इस बात पर बल दिया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष ने नारी शक्ति वंदन विधेयक के खिलाफ वोट कर खुद को ‘‘महिला विरोधी’’ साबित कर दिया है।

शर्मा ने कहा, ‘‘17 अप्रैल को हमेशा एक काले दिन के रूप में याद किया जाएगा। कांग्रेस नीत विपक्ष ने साबित कर दिया है कि वे महिला विरोधी हैं। बेहद शर्मनाक!’’

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने इस दिन को भारतीय इतिहास में “लाल अक्षरों में लिखा जाने वाला दिन” करार दिया। उन्होंने विपक्षी एकता की सराहना करते हुए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व की प्रशंसा की। रेवंत रेड्डी ने इसे “काले कानूनों” को हराने वाली जीत करार दिया।

रेड्डी ने कहा, ‘‘आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन के रूप में हमेशा याद रखा जाएगा, जब लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी जी और श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी के नेतृत्व में सभी लोकतांत्रिक ताकतों और विपक्षी नेताओं को एकजुट करके एक राष्ट्रीय आपदा को टाला गया।’’

उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और राकांपा (शप) प्रमुख शरद पवार समेत कई नेताओं को धन्यवाद दिया, जिन्होंने एकजुट होकर विधेयक का विरोध किया।

उधर, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने विधेयक के पारित न होने पर गहरी निराशा जताई। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के सपनों को झटका है और एक ऐतिहासिक अवसर खो दिया गया। तमांग ने विपक्ष पर “निर्दयी राजनीति” करने का आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाएं इसका जवाब देंगी।

Tags: लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन
Previous Post

अमेरिका ने रूस से तेल खरीद पर प्रतिबंधों में छूट की अवधि एक महीने बढ़ाई

Next Post

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य खोला, लेकिन अमेरिकी नाकेबंदी जारी रहने पर फिर बंद करने की दी धमकी

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

India-Nepal : बाढ़ प्रभावित नेपाल में संपर्क बहाल करने के लिए भारत ने भेजे 70 मीटर बेली पुल के हिस्से

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

September 13, 2026
देश

पत्तल बना कैनवास : पत्तल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत BRICS नेताओं की तस्वीरें

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

September 12, 2026
Next Post

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य खोला, लेकिन अमेरिकी नाकेबंदी जारी रहने पर फिर बंद करने की दी धमकी

Recent Posts

India-Nepal : बाढ़ प्रभावित नेपाल में संपर्क बहाल करने के लिए भारत ने भेजे 70 मीटर बेली पुल के हिस्से

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काठमांडू, भारत ने बाढ़ प्रभावित बेत्रावती क्षेत्र में संपर्क बहाल करने में मदद के लिए 70 मीटर लंबे बेली पुल...

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने हाल ही में पार्टी से निष्कासित किए गए अपने भतीजे आकाश...

Gonda : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर तो नाले में गिरी पिकअप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

गोंडा जिले में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने रविवार को...

पत्तल बना कैनवास : पत्तल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत BRICS नेताओं की तस्वीरें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

(बांका, बिहार), कला के लिए कैनवास बड़ा हो, यह जरूरी नहीं, कलाकार की कल्पना बड़ी होनी चाहिए। इसी सोच को...

sanketik photo

सीतापुर: मकान में आग लगने से 11 वर्षीय लड़के की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सीतापुर जिले के मिश्रिख क्षेत्र में रविवार को एक मकान में आग लगने के कारण 11 वर्षीय बच्चे की मौत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group