Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Video, अयोध्या में नगर कोतवाल की अतिक्रमण कार्रवाई: मेयर आवास के बाहर से भाजपा पार्षद की स्कॉर्पियो उठी, भड़के महापौर?

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
April 13, 2026
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, देश
0
Video, अयोध्या में नगर कोतवाल की अतिक्रमण कार्रवाई: मेयर आवास के बाहर से भाजपा पार्षद की स्कॉर्पियो उठी, भड़के महापौर?

अयोध्या, सिविल लाइन स्थित सरकारी आवास पर एक ओर महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी पार्षदों के साथ बैठक में व्यस्त थे, वहीं दूसरी ओर आवास के बाहर खड़ी भाजपा पार्षद की स्कॉर्पियो को पुलिस ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के तहत क्रेन से उठाकर ले गई।

बताया जा रहा है कि कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान महापौर के सरकारी आवास के सामने खड़ी एक भाजपा पार्षद की ब्लैक स्कॉर्पियो को भी कार्रवाई की जद में ले लिया गया। पुलिस ने बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई करते हुए वाहन को क्रेन से उठवा लिया।

घटना की जानकारी जैसे ही महापौर को हुई, वे नाराज हो गए और मौके पर मौजूद नगर कोतवाल को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान मौके पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति भी बन गई।

सूत्रों के अनुसार, महापौर का कहना था कि जब उनके आवास पर जनप्रतिनिधियों की बैठक चल रही थी, ऐसे में इस प्रकार की कार्रवाई से असहज स्थिति उत्पन्न हुई। वहीं पुलिस का पक्ष है कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान नियमों के तहत चलाया जा रहा है और इसमें किसी भी व्यक्ति या पद के आधार पर छूट नहीं दी जा सकती।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद शहर में चर्चा का माहौल गर्म है। लोग इसे प्रशासनिक समन्वय की कमी और सख्ती के टकराव के रूप में देख रहे हैं।

घटना के बाद एक व्यंग्यात्मक टिप्पणी भी चर्चा में रही, जिसमें आदि शंकराचार्य के प्रसिद्ध कथन “ब्रह्म सत्य है, जगत मिथ्या है” का जिक्र करते हुए कहा गया कि आज के दौर में “पुलिस ही सत्य है, शेष सब मिथ्या है।

फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक विवाद सामने नहीं आया है, लेकिन घटना ने नगर निगम और पुलिस प्रशासन के बीच समन्वय को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tags: अयोध्या में नगर कोतवाल की अतिक्रमण कार्रवाई
Previous Post

अयोध्या नगर निगम में 10 नामित पार्षदों ने ली शपथ, संख्या बढ़कर 70

Next Post

लखनऊ की एनआईए अदालत ने अल-कायदा से जुड़े तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई

Related Posts

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

August 1, 2026
फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
Next Post
उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बंगाल के शिक्षकों ने खुशी की लहर

लखनऊ की एनआईए अदालत ने अल-कायदा से जुड़े तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई

Recent Posts

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group