Saturday, August 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर किया हवाई हमला; 25 से अधिक लोगों की मौत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 6, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

इजराइल और अमेरिका ने सोमवार को ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले किए, जिनमें 25 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इसके जवाब में ईरान ने इजराइल और पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं। होर्मुज जलडमरुमध्य खोलने के लिए ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दी गई समयसीमा नजदीक आने के बीच मध्यस्थों ने युद्धविराम का नया प्रस्ताव पेश किया है।

सोमवार सुबह हुए हवाई हमलों में तेहरान में स्थित शरीफ प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को निशाना बनाया गया। ईरानी मीडिया के अनुसार, इस हमले में विश्वविद्यालय की इमारतों के साथ-साथ परिसर के पास स्थित प्राकृतिक गैस वितरण केंद्र को भी नुकसान पहुंचा।

हालांकि, विश्वविद्यालय परिसर में वास्तव में किस हिस्से को निशाना बनाया गया, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका। युद्ध के कारण देशभर के सभी शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं ली जा रही हैं, जिसकी वजह विश्वविद्यालय का परिसर खाली पड़ा है। गौरतलब है कि इस विश्वविद्यालय पर पहले भी कई देशों ने सैन्य गतिविधियों, खासकर ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से जुड़े कार्यक्रम के कारण प्रतिबंध लगाए हैं।

ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, तेहरान पर हुए एक हमले में अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की भी मौत हो गई। वहीं, ईरानी मिसाइलों ने उत्तरी इजराइल के शहर हाइफा को निशाना बनाया, जहां एक रिहायशी इमारत के मलबे से चार लोगों के शव बरामद किए गए।

अधिकारियों के मुताबिक, तेहरान के दक्षिण-पश्चिम में इस्लामशहर के पास हुए हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई। वहीं कोम के एक रिहायशी इलाके पर हमले में पांच लोगों की जान गई, जबकि अन्य शहरों में हुए हमलों में छह और लोगों की मौत हुई। सरकारी समाचार पत्र ‘ईरान’ ने यह जानकारी दी।

इसके अलावा, तेहरान में एक घर पर हुए हवाई हमले में तीन और लोगों की मौत हो गई। ईरानी सरकारी टेलीविजन ने इसकी पुष्टि की।

तेहरान में जोरदार धमाकों की आवाजें गूंजीं और कई घंटों तक आसमान में काफी नीचे उड़ान भरते लड़ाकू विमानों की आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। राजधानी पर लगातार बमबारी के बीच आजादी चौक के पास घना काला धुआं उठता देखा गया।

खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ता हुआ दिखा, जहां कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब ने ईरानी मिसाइलों और ड्रोन को रोकने के लिए अपनी हवाई सुरक्षा प्रणाली सक्रिय कर दी। ऊर्जा ठिकानों पर ईरान के लगातार हमलों और होर्मुज जलडमरुमध्य पर नियंत्रण के कारण वैश्विक तेल कीमतों में तेज उछाल आया है।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड तेल की कीमत सोमवार सुबह शुरुआती कारोबार में बढ़कर 109 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई, जो युद्ध शुरू होने के समय की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत अधिक है।

घरेलू दबाव के बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि समयसीमा के अंदर जलडमरूमध्य नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के बिजली संयंत्रों और अन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाएगा और देश को “पाषाण काल” में पहुंचा देगा।

उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, “मंगलवार पावर प्लांट डे और ब्रिज डे होगा। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने रास्ता नहीं खोला तो “आप नर्क जैसी स्थिति में रहेंगे।

युद्ध रोकने के प्रयास के तहत मध्यस्थ देशों मिस्र, पाकिस्तान और तुर्किये ने ईरान और अमेरिका को एक प्रस्ताव भेजा है, जिसमें 45 दिनों के युद्धविराम और होर्मुज जलडमरुध्य को फिर से खोलने की बात कही गई है, ताकि युद्ध समाप्त करने का रास्ता तलाशने के लिए समय मिल सके।

अधिकारियों ने बताया कि यह प्रस्ताव रविवार देर रात ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची और पश्चिम एशिया के लिए अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ को भेजा गया था, लेकिन ईरान और अमेरिका ने इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Tags: इजराइल और अमेरिका ने
Previous Post

ओडेसा में रूसी हमले में तीन की मौत, यूक्रेन ने तेल ठिकानों को बनाया निशाना

Next Post

होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर बढ़े LPG टैंकर ग्रीन आशा व ग्रीन सानवी, अब भी 16 जहाज फंसे

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Norway Monarchy : 53 वर्षीय युवराज हाकोन ने संभाली नॉर्वे की गद्दी, जानें इस स्कैंडिनेवियाई देश की राजशाही का इतिहास

August 28, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iftikhar Ali Gillani: सीधे चुनाव हारने के बाद भी नवाज शरीफ की पार्टी के गिलानी बने पीओके के प्रधानमंत्री, मिले 30 वोट

August 28, 2026
उत्तर प्रदेश

Watch, पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन, ‘हाई-फाइव, मुस्कान और ढेर सारा प्यार’

August 28, 2026
अंतराष्ट्रीय

Twitter Now App Launch: मस्क के ‘X’ के सामने फिर लौटेगा पुराना ट्विटर? पूर्व कर्मचारियों ने ‘Twitter Now’ बनाकर छेड़ी कानूनी जंग

August 28, 2026
Next Post

होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर बढ़े LPG टैंकर ग्रीन आशा व ग्रीन सानवी, अब भी 16 जहाज फंसे

Recent Posts

Norway Monarchy : 53 वर्षीय युवराज हाकोन ने संभाली नॉर्वे की गद्दी, जानें इस स्कैंडिनेवियाई देश की राजशाही का इतिहास

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

नॉर्वे के नए राजा बने हाकोन अष्टम के सामने स्कैंडिनेवियाई देश की राजशाही को स्थिरता प्रदान करने और शाही परिवार...

Bareilly : मेयर उमेश गौतम के साड़ी वितरण कार्यक्रम में अनियंत्रित हुई भीड़, दबकर रिटायर फौजी की पत्नी की गई जान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

बरेली, रक्षाबंधन के त्योहार से पहले यहां आयोजित साड़ी वितरण कार्यक्रम में कथित तौर पर भीड़ द्वारा कुचले जाने से...

Iftikhar Ali Gillani: सीधे चुनाव हारने के बाद भी नवाज शरीफ की पार्टी के गिलानी बने पीओके के प्रधानमंत्री, मिले 30 वोट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

बैरिस्टर इफ्तिखार अली गिलानी को शुक्रवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के तथाकथित प्रधानमंत्री पद के लिए चुना...

Watch, पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन, ‘हाई-फाइव, मुस्कान और ढेर सारा प्यार’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग में स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार...

Twitter Now App Launch: मस्क के ‘X’ के सामने फिर लौटेगा पुराना ट्विटर? पूर्व कर्मचारियों ने ‘Twitter Now’ बनाकर छेड़ी कानूनी जंग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के सामने अब एक बार फिर Twitter नाम लौट आया है। हालांकि यह...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group