मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान अपने घर पर मृत अवस्था में पाया गया।
पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर गोली लगने का निशान है। धनपुर गांव में घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।
इंचौली थाना प्रभारी बजरंग प्रसाद ने बताया कि मृतक की पहचान नैन सिंह (35) के रूप में हुई है, जो धनपुर गांव का निवासी था। वह बीएसएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात था और इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था।
उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और हमलावर की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि सिंह की तैनाती पश्चिम बंगाल में थी और वह छह मार्च को अपने घर आया था।
यूपी: BSF जवान नैन सिंह की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। कातिल ने नैन सिंह की कनपटी पर सटा कर गोली मारी। हत्यारा घर में घुसा और हत्या कर फरार हो गया। घटना के समय केवल मृतक जवान की छोटी पुत्रवधु घर पर मौजूद थी, हत्या की वजह रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में… pic.twitter.com/ZVZHNUHXVs
— Shahnawaz (News 24) (@Shahnawazreport) March 29, 2026

