राजधानी लखनऊ में टीले वाली मस्जिद से ईद का चांद देखा गया, लेकिन गुरुवार को चांद नहीं दिखा। मस्जिद के शाही इमाम मौलाना कारी सैयद फजलुल मन्नान रहमानी व इम्तियाज दूरबीन से चांद का दीदार कर रहे थे। लेकिन चांद नहीं दिखा। इस बात का एलान शाही इमाम ने किया।
बताते चलें कि ईद-उल-फित्र के मद्देनजर मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल की ओर से गुरुवार शाम 5:30 बजे ईद-उल-फित्र का चांद देखने की अपील की गई थी। कमेटी ने बताया कि ईदगाह ऐशबाग में चांद देखने का एहतिमाम किया गया था। लोगों से इसमें शामिल होने की गुजारिश की गई थी। लेकिन, आज चांद नहीं दिखा।
चांद न दिखने के कारण रमजान का महीना इस बार 30 दिनों का पूरा होगा। इसी के साथ शुक्रवार (20 मार्च) को रमजान का आखिरी रोजा रखा जाएगा और उसके अगले दिन यानी 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी।










