Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कानपुर में लापता 11 वर्षीय लड़की का शव खेत में मिला, पड़ोसी हिरासत में

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 18, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
कानपुर में लापता 11 वर्षीय लड़की का शव खेत में मिला, पड़ोसी हिरासत में

कानपुर के बिधनू इलाके में सोमवार से लापता 11 वर्षीय एक लड़की का शव पास ही में गेहूं के एक खेत में मिला। उसके यौन उत्पीड़न की आशंका है, जिससे इलाके में आक्रोश पैदा हो गया है।

मृतका के परिवार के सदस्यों ने एक पड़ोसी पर अपराध को अंजाम देने का आरोप लगाया है, जिसे पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक, पांचवीं कक्षा की छात्रा सोमवार दोपहर को अपनी बड़ी बहन के साथ बकरियां चराने गई थी। उसकी बहन थोड़ी देर के लिए घर लौट गयी और जब वह वापस खेत में गयी तो उसे अपनी बहन नहीं मिली। इसके बाद परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने उसकी काफी खोजबीन की।

स्थानीय बिधनू थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी, लेकिन रात भर खोजबीन के बाद भी लड़की का पता नहीं चला। उसका शव मंगलवार सुबह उसके घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर पाया गया, जब ग्रामीणों ने गेहूं के खेत में डाली गयी मिट्टी देखी। खुदाई करने पर उन्हें शव दबा हुआ मिला।

पुलिस ने बताया कि बच्ची का शव नग्न अवस्था में पाया गया और उस पर कई चोटों के निशान थे, जो यौन शोषण की ओर इशारा करते हैं।

प्रारंभिक पोस्टमार्टम निष्कर्षों से पता चलता है कि यौन उत्पीड़न के बाद हत्या की गई है। चिकित्सकों के एक पैनल ने शव परीक्षण किया और विस्तृत जांच के लिए नाखून के टुकड़े और डीएनए नमूने सहित फॉरेंसिक साक्ष्य संरक्षित किए गए हैं।

परिजनों ने पड़ोसी पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उसके घर से बरामद मिट्टी से सने कपड़ों को फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

शव मिलने के बाद गांव में तनाव फैल गया। गुस्साए निवासियों ने पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोक दिया और तत्काल न्याय की मांग की।

सहायक पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) विपिन ताडा ने कहा कि मामले को सुलझाने के लिए पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) दीपेंद्र चौधरी सहित वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में कई टीम गठित की गई हैं।

टाडा ने कहा, ‘‘अहम सबूत एकत्र कर लिए गए हैं और एक संदिग्ध हिरासत में है। मामला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

Tags: कानपुर में लापता 11 वर्षीय लड़की
Previous Post

इंदौर में कार के ‘चार्जिंग प्वाइंट’ में हुए धमाके के बाद मकान में आग लगी, सात लोगों की मौत

Next Post

यूक्रेन ने छह यूक्रेनी नागरिकों की हिरासत पर भारत के समक्ष दर्ज कराया विरोध

Related Posts

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई
उत्तर प्रदेश

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

August 2, 2026
नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

August 2, 2026
सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

August 2, 2026
Next Post
यूक्रेन ने छह यूक्रेनी नागरिकों की हिरासत पर भारत के समक्ष दर्ज कराया विरोध

यूक्रेन ने छह यूक्रेनी नागरिकों की हिरासत पर भारत के समक्ष दर्ज कराया विरोध

Recent Posts

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार सिक्किम के नाथू ला दर्रे और हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे के...

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप...

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते जबकि पुरूष वर्ग में सचिन सिवाच और...

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

by admin
August 2, 2026
0

रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को बम विस्फोट में कथित हमलावर समेत कम से कम...

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, विरोधी राजनीतिक दलों द्वारा हाल के दिनों में किए जा रहे आचरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group