Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोरखपुर में भाजपा नेता की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 18, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
गोरखपुर में भाजपा नेता की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार चौहान की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

चौहान मंगलवार सुबह चिलुआताल पुलिस थाना क्षेत्र में अपने घर के पास टहलने निकले थे, तभी उन पर चाकू से कई बार वार किए गए। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कहा, ‘‘आरोपियों की पहचान राज चौहान उर्फ निरहुआ और विपिन यादव के रूप में हुई है। दोनों डंपर चालक हैं, जिन्हें मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार, दोनों ने पूछताछ के दौरान अपराध कबूल कर लिया और दावा किया कि हत्या बदले की भावना से की गई थी।

आरोपियों ने दावा किया कि मृतक के भतीजे ने दो महीने पहले उनमें से एक के साथ मारपीट की थी और राजकुमार चौहान द्वारा अपने भतीजे का समर्थन करने से उनकी नाराजगी बढ़ गई थी।

एसएसपी ने बताया कि मंगलवार की सुबह आरोपी घात लगाकर बैठे थे और चौहान पर उस समय हमला कर दिया जब वह टहलने के लिए निकले थे। संदिग्धों में से एक ने गोली चलाई, इससे पहले दोनों ने उन पर चाकुओं से हमला किया, जिससे उन्हें कई चोटें आईं। बाद में चौहान ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त हथियार अभी तक बरामद नहीं हुआ है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों की पहचान करने में मदद मिली है।

उन्होंने कहा, ‘‘आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया करायी गयी है।

मुआवजे और न्याय दिलाने की परिवार की मांगों पर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि प्रशासन ने सरकार को वित्तीय सहायता के लिए अनुरोध भेजा है।

इस हत्या के बाद इलाके में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया था। स्थानीय निवासियों ने गोरखपुर-सोनौली मार्ग अवरुद्ध कर दिया था। हालांकि, बाद में पुलिस ने व्यवस्था बहाल की।

Tags: गोरखपुर में भाजपा नेता
Previous Post

Breaking, उप्र में अब अंडों पर होगी Expiry, दवाओं के पत्‍तों की तरह अंडों होगी आखिरी तारीख अंकित

Next Post

हरदोई में PNG पाइपलाइन से गैस का रिसाव होने से मचा हड़कंप

Related Posts

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई
उत्तर प्रदेश

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

August 2, 2026
नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

August 2, 2026
सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

August 2, 2026
Next Post
हरदोई में PNG पाइपलाइन से गैस का रिसाव होने से मचा हड़कंप

हरदोई में PNG पाइपलाइन से गैस का रिसाव होने से मचा हड़कंप

Recent Posts

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार सिक्किम के नाथू ला दर्रे और हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे के...

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप...

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते जबकि पुरूष वर्ग में सचिन सिवाच और...

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

by admin
August 2, 2026
0

रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को बम विस्फोट में कथित हमलावर समेत कम से कम...

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, विरोधी राजनीतिक दलों द्वारा हाल के दिनों में किए जा रहे आचरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group