Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

विवाद के बाद मुंबई की महापौर की कार से लाल-नीली बत्तियां हटाई, यूपी मस्त?

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 15, 2026
in देश
0

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने रविवार को कहा कि अवैध और “वीआईपी संस्कृति” को बढ़ावा देने के आरोपों को लेकर उठे विवाद के मद्देनजर मुंबई की महापौर रितु तावड़े के आधिकारिक वाहन से लाल-नीली बत्तियां हटा दी गई हैं।

एक बयान में, बीएमसी ने कहा कि महानगरपालिका के पदाधिकारियों को आवंटित वाहनों से भी इसी तरह की बत्तियां हटा दी गई हैं।

पिछले महीने मुंबई की महापौर का पदभार संभालने के बाद तावड़े 44 वर्षों में इस प्रतिष्ठित पद पर आसीन होने वाली दूसरी भाजपा पार्षद बन गई। उनको उपलब्ध कराये गए एक बहुउद्देशीय वाहन (एमपीवी) में लाल और नीली बत्तियां लगी थीं।

बयान के अनुसार, बीएमसी ने यह कार्रवाई तब की जब प्रशासन के संज्ञान में आया कि उसके कुछ वाहनों में बत्तियां लगी हुई हैं। बयान में तावड़े की बत्ती लगी आधिकारिक कार की एक तस्वीर भी साझा की गई।

बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि महापौर की गाड़ी पर लगी नीली-लाल चमकने वाली बत्तियां, जो आमतौर पर पुलिस और अन्य आपातकालीन वाहनों में लगी होती हैं, इस सप्ताह की शुरुआत में हटा दी गईं। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर कुछ उपयोगकर्ताओं द्वारा सवाल उठाए जाने के एक दिन बाद की गई।

एक उपयोगकर्ता ने 11 मार्च को एक पोस्ट के माध्यम से पूछा, “क्या मुंबई महापौर की गाड़ी पर लाल और नीली बत्तियों के इस्तेमाल का लाइसेंस पुलिस के पास है?

कई अन्य सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने भी इस पर अपनी राय देते हुए बत्तियों के इस्तेमाल की आलोचना की।

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने दावा किया कि महापौर के आधिकारिक और साथ चल रहे वाहनों पर “लाल और पीली बत्तियों का अनाधिकृत इस्तेमाल” किया जा रहा है।

गलगाली ने कहा कि केंद्र द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, ऐसी बत्तियों का उपयोग प्रतिबंधित कर दिया गया है और केवल विशिष्ट आपातकालीन सेवाओं के लिए ही इसकी अनुमति है।

उन्होंने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।

विपक्ष ने तावड़े पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बीएमसी में भाजपा के सत्ता में आने के बाद ‘वीआईपी संस्कृति’ फिर से पनप गई है।

विपक्ष की नेता और पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर ने तंज कसते हुए कहा, “क्या आप लाल बत्ती के मोह का विरोध नहीं कर सकीं?”

इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जांच में पाया गया कि लाल बत्ती वाहन की छत पर नहीं बल्कि बोनट पर लगी थी और महापौर रितु तावड़े को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है।

फडणवीस ने कहा, “इसमें महापौर की कोई गलती नहीं है। यह हमारा पहले से ही लिया गया फैसला है कि राज्य में कोई भी लाल बत्ती का इस्तेमाल नहीं करेगा। महापौर को भी इसकी जानकारी है। उन्हें बिना किसी कारण के निशाना बनाया जा रहा है।

Tags: विवाद के बाद मुंबई की महापौर
Previous Post

Ayodhya में रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव का जन्मदिन; सेवा दिवस के रूप में 111 यूनिट रक्तदान

Next Post

झांसी में सरकारी चिकित्सक के बेटे का शव बरामद, पुलिस ने जांच शुरू की

Related Posts

क्राइम

Haryana : विदेश में छिपे 27 गैंगस्टर भारत लाए गए, 12 और अपराधी हिरासत में

September 12, 2026
अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

September 11, 2026
sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
Next Post

झांसी में सरकारी चिकित्सक के बेटे का शव बरामद, पुलिस ने जांच शुरू की

Recent Posts

पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका महिला एशिया कप के फाइनल में, भारत से होगा खिताबी मुकाबला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

दुबई, कप्तान फातिमा सना के नाबाद 47 रन और चार विकेट के हरफनमौला प्रदर्शन के बावजूद श्रीलंका ने महिला एशिया...

हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन न होने पर मुख्य सूचना आयुक्त को अवमानना नोटिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तीन अप्रैल 2026 के उसके आदेश का कथित रूप से अनुपालन न होने के कारण...

कन्नौज में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

कन्नौज जिले के सदर कोतवाली इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की...

Haryana : विदेश में छिपे 27 गैंगस्टर भारत लाए गए, 12 और अपराधी हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

चंडीगढ़, हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने विदेशों में छिपकर संगठित अपराध चलाने वाले वांछित अपराधियों के खिलाफ...

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group