Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मथुरा: स्कूली छात्र ने दो दोस्तों को तालाब में दिया था धक्का, वीडियो से खुला हत्या का राज

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 14, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

मथुरा में हाल ही में दो नाबालिग लड़कों के तालाब में डूबने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतकों के 17 वर्षीय एक दोस्त को पकड़ लिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

फरवरी में लठमार होली के उत्सव के दौरान नंदगांव के पास एक तालाब में 17 वर्षीय लड़के ने अपने दोस्तों को कथित तौर पर धक्का देकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि 25 फरवरी को शुरू में डूबने की घटना के रूप में दर्ज किये गये मामले में तब नाटकीय मोड़ आया जब तकनीकी विशेषज्ञों ने आशीषेश्वर महादेव मंदिर में क्षतिग्रस्त डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) से फुटेज बरामद की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि सक्षम (15) और रवि (17) आरोपी लड़के के साथ बरसाना में प्रसिद्ध लठमार होली देखने गए थे और कोसी कलां लौटते समय तीनों मंदिर के तालाब पर रुके थे।

उन्होंने बताया, “आरोपी ने पहले परिजनों को बताया था कि उसके दोस्त नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आधी रात को तलाशी अभियान के बाद दोनों नाबालिग लड़कों के शव बरामद किए गए और अगले दिन उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हालांकि, सीसीटीवी फुटेज ने कुछ और ही कहानी बयां की।

पुलिस ने बताया, “फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी दोनों लड़कों को तालाब में धकेल रहा है। इसके बाद वह सीढ़ियों से ऊपर चढ़ता है और शांति से घटनास्थल से चला जाता है।” पुलिस के मुताबिक, “हमने घटना के तुरंत बाद फुटेज देखने की कोशिश की, लेकिन डीवीआर में खराबी थी।”

थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया, “ मरम्मत के बाद प्राप्त फुटेज से आरोपी द्वारा बताई गई झूठी कहानी का पर्दाफाश हुआ।

उन्होंने बताया कि सक्षम के पिता रामकिशन की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आरोपी व उसका परिवार घटना के बाद से फरार हैं।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीमें उन्हें पकड़ने के लिए कई स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। कुमार ने बताया कि सक्षम और रवि 11वीं कक्षा के छात्र थे जबकि आरोपी नौवीं कक्षा में पढ़ता है।

Tags: मथुरा: स्कूली छात्र ने दो दोस्तों
Previous Post

ईंधन में कैसे परिवर्तित होता है कच्चा तेल!? तेल, पेट्रोल, गैसोलीन, जाने

Next Post

कुशीनगर में मोटरसाइकिल खड़ी करने के विवाद में युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर के सहारा स्टेट इलाके में बंद मकान से सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव मिला

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

जोमैटो ने COD ऑर्डर पर लगाया नया ‘पे ऑन डिलीवरी फीस’, स्विगी पर अभी शुल्क नहीं

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन न होने पर मुख्य सूचना आयुक्त को अवमानना नोटिस

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

कन्नौज में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

September 12, 2026
Next Post
sanketik photo

कुशीनगर में मोटरसाइकिल खड़ी करने के विवाद में युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या

Recent Posts

गोरखपुर के सहारा स्टेट इलाके में बंद मकान से सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

गोरखपुर जिले में सहारा एस्टेट स्थित मल्हार अपार्टमेंट में एक आईआईटी इंजीनियर का शव उसके फ्लैट से बरामद किया गया।...

जोमैटो ने COD ऑर्डर पर लगाया नया ‘पे ऑन डिलीवरी फीस’, स्विगी पर अभी शुल्क नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नयी दिल्ली, ऑनलाइन ऑर्डर पर खाद्य एवं पेय पदार्थ की आपूर्ति करने वाले मंच जोमैटो ने ‘कैश ऑन डिलीवरी’ (सीओडी)...

Meerut : अविका होटल में भीषण आग, होटल का सामान और दो वाहन जलकर खाक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

मेरठ, प्रदेश के मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी इलाके में स्थित अविका होटल में शनिवार को भीषण आग...

Saudi Arabia : ड्रोन हमले के बाद सऊदी अरब ने प्रमुख तेल पाइपलाइन बंद की, हूतियों ने द्वीप पर किया कब्जा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

काहिरा, सऊदी अरब ने शुक्रवार को कहा कि उसने ड्रोन हमले के एक दिन बाद एक प्रमुख तेल पाइपलाइन को...

पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका महिला एशिया कप के फाइनल में, भारत से होगा खिताबी मुकाबला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

दुबई, कप्तान फातिमा सना के नाबाद 47 रन और चार विकेट के हरफनमौला प्रदर्शन के बावजूद श्रीलंका ने महिला एशिया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group