Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ईंधन में कैसे परिवर्तित होता है कच्चा तेल!? तेल, पेट्रोल, गैसोलीन, जाने

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 14, 2026
in Featured, अंतराष्ट्रीय
0
अमेरिका ने दिया रिलायंस को वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदने के लिए लाइसेंस

अमेरिका और इजराइल का ईरान के साथ बढ़ता सैन्य संघर्ष कच्चे तेल के वैश्विक बाजार को प्रभावित कर रहा है। फारस की खाड़ी में स्थित हॉर्मुज जलडमरूमध्य के प्रभावी रूप से बंद होने और पश्चिम एशिया के तेल उत्पादन केंद्रों पर हमलों के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है।

दुनिया के कुल तेल और प्राकृतिक गैस का लगभग 20 प्रतिशत इसी मार्ग से गुजरता है। इस मार्ग में बाधा आने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में करीब 34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

वैश्विक मानक कच्चा तेल (ब्रेंट क्रूड) की कीमत अब 100 अमेरिकी डॉलर प्रति ‘बैरल’ से अधिक हो गई है। कच्चे तेल की कीमत बढ़ने का असर सीधे पेट्रोल और गैसोलीन जैसे उत्पादों पर पड़ता है, जिससे आम उपभोक्ताओं के लिए ईंधन की लागत बढ़ जाती है।

लेकिन आखिरकार कच्चे तेल को उस ईंधन में कैसे बदला जाता है जिसे आप अपनी कार में भरते हैं?

यह प्रक्रिया ठीक वैसी ही है जैसे पास्ता सॉस को धीमी आंच पर पकाना।

अधिकांश उपभोक्ता तब चकित हो जाते हैं जब तेल की कीमत प्रति बैरल 100 अमेरिकी डॉलर से ऊपर चली जाती है। लेकिन आर्थिक हकीकत इससे काफी जटिल और दीर्घकालिक होती है।

ऐसा इसलिए क्योंकि बैरल के भीतर मौजूद कच्चा तेल सीधे उपयोग में नहीं लाया जा सकता।

असल में इसे रासायनिक क्रियाओं के जरिये विभाजित (फ्रैक्शन) किया जाता है, ताकि उन रसायनों को अलग किया जा सके, जिनसे 6,000 से अधिक रोज़मर्रा की वस्तुएं बनाई जाती हैं।

इन घरेलू वस्तुओं में शामिल हैं: पहने जाने वाले वस्त्र और कपड़ों के रंग, हमारे हाथों में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और हमारे शरीर को नियंत्रित करने वाली दवाएं। इनमें से कुछ उत्पादों को गैर पेट्रोलियम विकल्पों से बदला जा सकता है।

लेकिन ऐसा करने पर उपभोक्ता कीमतें कई गुना बढ़ सकती हैं।

कच्चे तेल को इन उत्पादों में बदलने की प्रक्रिया रसायन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में संचालित की जाती है, जिसमें उच्च तापमान वाले पात्र (जिन्हें “कॉलम” कहा जाता है) द्रवों को अलग-अलग घनत्व वाले उत्पादों में विभाजित (“फ्रैक्शन किया”) करने की अनुमति देते हैं।

यह अनुभव ठीक वैसा ही है जैसे पास्ता सॉस को धीमी आंच पर पकाना, जहां रसोइया सही तापमान का उपयोग करके पानी (कम घनत्व वाला पदार्थ) उबालकर भाप में उड़ाता है और उस रसायन को सघन करता है जो टमाटरों का स्वाद बढ़ाता है।

क्रमानुसार विभाजन—

सादे टमाटर में मौजूद सैकड़ों रसायनों के विपरीत, एक बैरल तेल में मौजूद हजारों-हजार अलग-अलग रसायन के कारण, इनको अलग करने के लिए पांच से दस ”फ्रैक्शन कॉलम” को क्रमिक रूप से लगाया जाता है, जहां प्रत्येक कॉलम पिछले की तुलना में अधिक सटीक उत्पाद तैयार करता है।

सबसे हल्का उत्पाद प्राकृतिक गैस होता है, जिसका इस्तेमाल घरेलू और औद्योगिक ईंधन के रूप में किया जाता है। इसके बाद गैसोलीन (पेट्रोल) निकलता है, जो एक बैरल तेल के लगभग आधे हिस्से के बराबर होता है।

अधिक तापमान पर केरोसिन (जेट ईंधन) और उससे भी अधिक तापमान पर डीजल अलग किया जाता है, जो एक बैरल तेल का लगभग एक चौथाई हिस्सा होता है।

सबसे भारी हिस्सों को अलग करने के लिए अत्यधिक तापमान की आवश्यकता होती है। इनसे सड़क निर्माण में उपयोग होने वाला डामर, रबर, सिंथेटिक कपड़े, प्लास्टिक और कॉस्मेटिक उत्पादों के लिए रसायन बनाए जाते हैं।

सभी तेल एक जैसे नहीं होते—

कच्चे तेल की संरचना हर जगह एक जैसी नहीं होती। लाखों वर्षों में धरती के भीतर दबाव और तापमान के कारण मृत पौधों और जीवों के अवशेषों से तेल बनता है।

क्योंकि हर क्षेत्र की भौगोलिक और जैविक परिस्थितियां अलग-अलग होती हैं, इसलिए वहां बनने वाले कच्चे तेल की रासायनिक संरचना भी अलग-अलग होती है। यही कारण है कि किसी एक प्रकार के तेल को दूसरे के स्थान पर सीधे इस्तेमाल करना संभव नहीं होता।

रिफाइनरी के ‘फ्रैक्शनेशन कॉलम’ को स्थिर रूप से काम करने में कई महीने लगते हैं और उनकी कार्यक्षमता इस बात पर निर्भर करती है कि अंदर किस प्रकार का कच्चा तेल डाला जा रहा है।

इस बीच, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है और विशेषज्ञों का मानना है कि इसका असर आने वाले समय में ईंधन की कीमतों और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।

Tags: ईंधन में कैसे परिवर्तित होता है
Previous Post

Up, HPCL हत्याकांड: दो पुलिस अधिकारी निलंबित; एजीएम के परिवार ने ‘निष्क्रियता’ का लगाया आरोप

Next Post

मथुरा: स्कूली छात्र ने दो दोस्तों को तालाब में दिया था धक्का, वीडियो से खुला हत्या का राज

Related Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

July 29, 2026
Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप
अंतराष्ट्रीय

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

July 29, 2026
Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार
अंतराष्ट्रीय

Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार

July 29, 2026
यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क
अंतराष्ट्रीय

यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क

July 29, 2026
Next Post
फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की

मथुरा: स्कूली छात्र ने दो दोस्तों को तालाब में दिया था धक्का, वीडियो से खुला हत्या का राज

Recent Posts

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक वादी और दिल्ली से आए वकीलों की जिला अदालत परिसर में पिटाई के मामले...

मेरठ में शख्स की चाकू मारकर हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार

मऊ जिले में ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर चाकू घोंपा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

मऊ, जिले में एक ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर उस पर चाकू से हमला किए...

अमेठी में तालाब में भैंस को बचाने के प्रयास में मां-बेटे की डूबने से मौत

अमेठी में तालाब में भैंस को बचाने के प्रयास में मां-बेटे की डूबने से मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेठी जिले में बुधवार शाम तालाब में फंसी अपनी भैंस को निकालने के प्रयास में एक महिला और उसके 19...

मेरठ: प्रेमी ने प्रेमिका को 3 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया

मेरठ: प्रेमी ने प्रेमिका को 3 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

मेरठ जिले में बुधवार को एक युवक ने एक युवती के माथे पर कथित तौर पर गोली मारकर उसे गंभीर...

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शनकारियों को भारत की तरह ‘दुश्मन’...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group