Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

kametee & kametee: वाणिज्यिक LPG सिलेंडर की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति, कौन कर रहा पागलो जैसा फैसला

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 10, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश, व्यापार जगत
0

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की अचानक किल्लत होने से होटल और रेस्तरां उद्योग में चिंता बढ़ने के बाद पेट्रोलियम मंत्रालय ने आपूर्ति से जुड़े मुद्दों की समीक्षा के लिए एक समिति गठित की है।

एक शीर्ष सरकारी सूत्र ने मंगलवार को बताया कि यह समिति विभिन्न शहरों में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कमी की शिकायतों की समीक्षा करेगी और होटल और रेस्तरांओं की वास्तविक जरूरतों के अनुसार ईंधन उपलब्ध कराएगी।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं है। हम परिवारों की सभी जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर रहे हैं।

हालांकि, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति में व्यवधान आया है। फिलहाल उद्योगों और व्यावसायिक ग्राहकों को एलपीजी की आपूर्ति सीमित है। इसी वजह से होटल और रेस्तरां, जो घरेलू रसोई के लिए सस्ते 14.2 किलो लाल सिलेंडर के बजाय महंगे 19 किलो के नीले सिलेंडर खरीदते हैं, बंद होने की चेतावनी दे रहे हैं।

सभी घरेलू #LPG उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (e-KYC) कराना अनिवार्य है।

e-KYC प्रक्रिया निःशुल्क, सरल और सुविधाजनक है।
इसे आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन से कुछ ही मिनटों में पूरा कर सकते हैं।

बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (e-KYC) प्रारंभ करने एवं विस्तृत जानकारी के लिए… pic.twitter.com/LIxorWzuBr

— Ministry of Petroleum and Natural Gas #MoPNG (@PetroleumMin) March 10, 2026

अधिकारी ने कहा, ‘‘कल शाम से वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति में दिक्कत की शिकायतें आने लगीं। हमने तीन सदस्यों की एक समिति बनाई है जो हर मामले की समीक्षा करेगी और वास्तविक जरूरत के अनुसार एलपीजी उपलब्ध कराएगी।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि परिवारों के अलावा अन्य क्षेत्रों को एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चत करने के लिए पेट्रोलियम विपणन कंपनियों के तीन कार्यकारी निदेशकों की समिति बनाई गई है।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने सोशल मीडिया पर एक अलग पोस्ट में कहा, ‘‘परिवारों को आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ, आवश्यक अन्य क्षेत्रों जैसे अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान आदि को भी जरूरत के अनुसार एलपीजी उपलब्ध कराना तय किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि कोई भी वाणिज्यिक एलपीजी चाहता है, वह समिति से संपर्क कर सकता है। समिति हर मामले की समीक्षा करेगी और वास्तविक जरूरत पूरी करने की पूरी कोशिश करेगी।

उन्होंने बताया कि चूंकि गैर-घरेलू एलपीजी की आपूर्ति आयातित उत्पादों पर निर्भर करती है, इसलिए समिति हर शिकायत का समाधान नहीं कर पाएगी। अनुरोधों को उनके महत्व, उत्पाद की उपलब्धता और स्थिति के अनुरूप पूरा किया जाएगा।

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत में ऊर्जा आयात विभिन्न स्रोतों और मार्गों से लगातार आ रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम घरेलू उपभोक्ताओं को सस्ती और निर्बाध ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए कोई कमी नहीं है, घबराने की जरूरत नहीं।

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण भारत की एलपीजी आपूर्ति प्रभावित हुई है।

सरकार ने घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति को प्राथमिकता दी है, जिससे बाजार मूल्य पर मिलने वाले वाणिज्यिक सिलेंडर की आपूर्ति होटल और रेस्तरां तक नहीं पहुंच पा रही।

भारत में सालाना लगभग 3.13 करोड़ टन एलपीजी की खपत होती है। इसका 87 प्रतिशत घरेलू रसोई में इस्तेमाल होता है और बाकी 13 प्रतिशत होटल और रेस्तरां जैसे वाणिज्यिक स्थानों में जाता है। कुल जरूरत का लगभग 62 प्रतिशत आयात से पूरा होता है।

मंत्रालय का कहना है कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है। हाल के दिनों में पेट्रोलियम रिफाइनरियों को पेट्रोरसायन उत्पादन घटाकर एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए घरेलू एलपीजी की आपूर्ति बढ़ाने के लिए कदम उठाए गए हैं। साथ ही एलपीजी सिलेंडर की दो बुकिंग के बीच का अंतराल भी 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है ताकि जमाखोरी और कालाबाजारी रोकी जा सके।’

Tags: kametee & kametee: वाणिज्यिक LPG सिलेंडर की किल्लत
Previous Post

प्राकृतिक गैस के आवंटन में बदलाव, वाणिज्यिक LPG उपभोक्ता बंद करे व्यसाय, फूके कोयला, प्राथमिकता सूची में चौथा स्थान, देखे अधिसूचना

Next Post

सरकार ने भारत से भूमि सीमा साझा करने वाले चीन समेत अन्य देशों को FDI नियमों में मिली छूट, प्रेस नोट-3 में संशोधन

Related Posts

उत्तर प्रदेश

हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन न होने पर मुख्य सूचना आयुक्त को अवमानना नोटिस

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

कन्नौज में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

September 12, 2026
क्राइम

Haryana : विदेश में छिपे 27 गैंगस्टर भारत लाए गए, 12 और अपराधी हिरासत में

September 12, 2026
अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

September 11, 2026
Next Post

सरकार ने भारत से भूमि सीमा साझा करने वाले चीन समेत अन्य देशों को FDI नियमों में मिली छूट, प्रेस नोट-3 में संशोधन

Recent Posts

पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका महिला एशिया कप के फाइनल में, भारत से होगा खिताबी मुकाबला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

दुबई, कप्तान फातिमा सना के नाबाद 47 रन और चार विकेट के हरफनमौला प्रदर्शन के बावजूद श्रीलंका ने महिला एशिया...

हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन न होने पर मुख्य सूचना आयुक्त को अवमानना नोटिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तीन अप्रैल 2026 के उसके आदेश का कथित रूप से अनुपालन न होने के कारण...

कन्नौज में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

कन्नौज जिले के सदर कोतवाली इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की...

Haryana : विदेश में छिपे 27 गैंगस्टर भारत लाए गए, 12 और अपराधी हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

चंडीगढ़, हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने विदेशों में छिपकर संगठित अपराध चलाने वाले वांछित अपराधियों के खिलाफ...

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group