Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

यूपी कैबिनेट बैठक में 30 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, प्रॉपर्टी बेचने वाले की पहचान खतौनी से होगी सत्यापित, Ola Uber का भी होगा रजिस्ट्रेशन

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
March 10, 2026
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
यूपी कैबिनेट बैठक में 30 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, प्रॉपर्टी बेचने वाले की पहचान खतौनी से होगी सत्यापित, Ola Uber का भी होगा रजिस्ट्रेशन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज लोक भवन में हुई कैबिनेट बैठक में 31 प्रस्ताव पेश किए गए, जिनमें से 30 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। अब प्रॉपर्टी बेचने वाले की पहचान खतौनी से सत्यापित की जाएगी।

स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग बिना मालिकाना हक की जांच किए रजिस्ट्रेशन नहीं करेगा। साथ ही सर्किल रेट के आधार पर ही स्टाम्प शुल्क लगेगा और नगर निगम क्षेत्र में दो प्रतिशत अतिरिक्त विकास शुल्क भी लिया जाएगा।

कैबिनेट ने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 को भी मंजूरी दी है। इस योजना के तहत प्रदेश की लगभग 59 हजार ग्राम सभाओं को बस सेवा से जोड़ा जाएगा। योजना में निजी बसों को अनुबंधित किया जाएगा और उन पर परिवहन विभाग का टैक्स नहीं लगेगा।

इसके अलावा ओला-उबर जैसी एग्रीगेटर टैक्सी सेवाओं के लिए भी नए नियम तय किए गए हैं। अब इन्हें पंजीयन विभाग में रजिस्ट्रेशन कराना होगा और लाइसेंस के लिए पांच लाख रुपये शुल्क देना होगा। बिना रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, मेडिकल और वेरिफिकेशन के टैक्सी संचालन की अनुमति नहीं होगी। हालांकि यह नियम ऑटो और टू-व्हीलर सेवाओं पर लागू नहीं होगा।

वहीं, कैबिनेट ने जनपद अयोध्या में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए सदर तहसील के वशिष्ठ कुंड स्थित नजूल भूमि को नगर निगम अयोध्या को निशुल्क हस्तांतरण करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।

कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 6.50 लाख रुपये की सीमा को बढ़ाकर 9 लाख रुपये कर दिया गया है।

वहीं कांशीराम योजना के तहत बने आवासों से अनधिकृत कब्जेदारों को हटाकर उनकी रंगाई-पुताई कराई जाएगी और इसके बाद उन आवासों को अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के परिवारों को आवंटित किया जाएगा।

इसके अलावा कैबिनेट ने यह भी निर्णय लिया है कि कर्मचारी और सरकारी कर्मी अपनी चल और अचल संपत्ति की घोषणा हर वर्ष करेंगे। यदि किसी कर्मचारी द्वारा 6 महीने के मूल वेतन से अधिक का निवेश या संपत्ति आहरण किया जाता है तो उसकी जांच की जाएगी और जांच में कोई दोष पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags: यूपी कैबिनेट बैठक में 30 प्रस्तावों
Previous Post

अयोध्या पहुंचा 11 सदस्यीय कोरियाई दल, किया मातामही को नमन

Next Post

एटा में आंगनवाड़ी केंद्रों से पैसा वसूली का निर्देश देने के आरोप में सीडीओ निलंबित

Related Posts

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

July 27, 2026
हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा
उत्तर प्रदेश

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

July 27, 2026
संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत

July 27, 2026
गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

July 26, 2026
Next Post
एटा में आंगनवाड़ी केंद्रों से पैसा वसूली का निर्देश देने के आरोप में सीडीओ निलंबित

एटा में आंगनवाड़ी केंद्रों से पैसा वसूली का निर्देश देने के आरोप में सीडीओ निलंबित

Recent Posts

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

बिहार के सीवान जिले में 25 जुलाई को छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर एके-47 राइफल का इस्तेमाल करने...

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में एक बुजुर्ग समेत...

संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विषय पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच प्रश्नपत्र लीक...

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में सुधार के लिए इन्फोसिस के...

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

हापुड़, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने रविवार सुबह हापुड़ ज़िले के पिलखुवा क्षेत्र से एक लाख रुपये...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group