Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

एलएनजी आपूर्ति बाधित होने के बाद अदाणी-टोटल गैस ने औद्योगिक गैस की कीमतें तीन गुना बढाई

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 5, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश, व्यापार जगत
5

अदाणी समूह और फ्रांस की ‘टोटलएनर्जीज’ के संयुक्त उद्यम अदाणी टोटल गैस लिमिटेड ने बड़े औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए गैस कीमतें तीन गुना कर दी हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पश्चिम एशिया के संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाली आपूर्ति रुकने के बाद कंपनी ने यह कड़ा कदम उठाया है।

सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने औद्योगिक गैस की कीमत 40 रुपये प्रति मानक घन मीटर से बढ़ाकर करीब 119 रुपये प्रति मानक घन मीटर कर दी है। अनुबंधित एलएनजी की आपूर्ति कम होने के कारण कंपनी को महंगे वैकल्पिक स्रोतों से गैस लेनी पड़ रही है।

हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य एक संकीर्ण समुद्री मार्ग है, जिससे दुनिया के लगभग पांचवें हिस्से का कच्चा तेल और बड़ी मात्रा में एलएनजी गुजरती है। अमेरिका और इज़राइल के हमलों तथा ईरान की जवाबी कार्रवाई के बाद इस मार्ग से जहाजों की आवाजाही लगभग रुक गई है।

ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद कतर को अपने एलएनजी संयंत्र बंद करने पड़े। वहीं, हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य बंद होने के कारण भारतीय खरीदार कतर तक जहाज नहीं भेज पा रहे हैं।

भारत के सबसे बड़े गैस आपूर्तिकर्ता कतरएनर्जी से एलएनजी आपूर्ति प्रभावित होने के कारण कई औद्योगिक उपभोक्ताओं और शहर गैस वितरण कंपनियों को गैस की आपूर्ति कम करनी पड़ी है। प्रभावित उपभोक्ता अब ऐसे वैकल्पिक ईंधन का उपयोग कर रहे हैं जिनकी कीमत सामान्य दर से दोगुनी से भी अधिक है।

कंपनी ने कहा कि हाल के भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण एलएनजी आपूर्ति मार्ग प्रभावित हुए हैं, जिससे उसे गैस की आपूर्ति में कटौती का सामना करना पड़ा और परिचालन में कठिनाइयां पैदा हुईं।

पश्चिम एशिया के देश दुनिया के लगभग 30 प्रतिशत कच्चे तेल और 20 प्रतिशत एलएनजी का उत्पादन करते हैं, जिनमें से अधिकांश हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है।

भारत अपनी जरूरत का लगभग 88 प्रतिशत कच्चा तेल और करीब आधी एलएनजी आयात करता है। इनमें से 40-50 प्रतिशत तेल और 50-60 प्रतिशत एलएनजी की आपूर्ति इसी मार्ग से होती है।

यह समुद्री मार्ग सबसे संकीर्ण स्थान पर लगभग 21 समुद्री मील चौड़ा है, जबकि जहाजों के लिए वास्तविक मार्ग इससे भी संकरा है।

संघर्ष के कारण ऊर्जा की कीमतों में भी तेजी आई है। कच्चे तेल का अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड जनवरी-फरवरी, 2026 के औसत 66-67 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर लगभग 84 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।

Tags: एलएनजी आपूर्ति बाधित होने के बाद
Previous Post

रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, 45 पैसे की बढ़त के साथ 91.60 प्रति डॉलर पर

Next Post

शाहजहांपुर में होली के रंग को लेकर दो पक्षों में विवाद, 11 लोग घायल, 20 हिरासत में

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati-Akash Anand: उतार-चढ़ाव भरा रहा सियासी सफर, सियासी सफर में कभी अर्श तो कभी फर्श पर नजर आये आकाश आनंद

September 10, 2026
Next Post

शाहजहांपुर में होली के रंग को लेकर दो पक्षों में विवाद, 11 लोग घायल, 20 हिरासत में

Comments 5

  1. Pingback: lisinopril 40 mg
  2. Pingback: mobic 15 mg
  3. Pingback: nolpaza
  4. Pingback: lasix generic cost
  5. Pingback: cenforce d 160mg review

Recent Posts

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन...

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लंदन, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार...

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

गोरखपुर के मोहद्दीपुर इलाके में छात्राओं की निजता भंग करने के आरोप में एक छात्रावास की वार्डन के खिलाफ प्राथमिकी...

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या,  रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पसैया गांव के सामने सरयू नदी में बुधवार को डूबे नाना-नाती के शव...

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या में जर्जर नरेंद्रालय सभागार में संचालित नगर निगम के प्रवर्तन दल कार्यालय को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group