Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Watch, Mathura Holika Dahan : होलिका दहन की जलती अग्नि के बीच से युवक दहकते अंगारों के बीच दौड़ते हुए गुजरा!?

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 3, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0
Watch, Mathura Holika Dahan : होलिका दहन की जलती अग्नि के बीच से युवक दहकते अंगारों के बीच दौड़ते हुए गुजरा!?

मथुरा, ब्रज क्षेत्र के कोसीकलां के पास स्थित फालेन गांव में सदियों पुरानी परंपरा के तहत एक व्यक्ति प्रह्लाद का रूप धारण कर जलती हुई होलिका की अग्नि के बीच से गुजरता है। इस वर्ष भी मंगलवार तड़के करीब 4 बजे जब होलिका की लपटें आसमान छू रही थीं, तब संजू पांडा नामक युवक दहकते अंगारों के बीच दौड़ते हुए निकल गया।

आश्चर्य की बात यह रही कि इतनी भीषण आग के बावजूद उसके शरीर पर झुलसने का कोई निशान नहीं दिखा।

मान्यता है कि इसी स्थान पर भक्त प्रह्लाद को जलाने के प्रयास विफल हुए थे। तभी से यहां होलिका दहन के अवसर पर यह अनूठी रस्म निभाई जाती है। ग्रामीण इसे आस्था और अटूट विश्वास की परीक्षा मानते हैं।

इस परंपरा को निभाने वाले संजू पांडा पिछले 45 दिनों से गांव के प्रह्लाद मंदिर में कठोर तपस्या कर रहे थे। उन्होंने जमीन पर सोना, केवल फलाहार ग्रहण करना और ब्रह्मचर्य का पालन करना जैसे नियमों का पालन किया। उनका कहना है कि इसकी तैयारी बसंत पंचमी से ही शुरू हो जाती है। इस दौरान वे घर-परिवार से मोह त्यागकर साधना में लीन रहते हैं और नियमित भोजन भी नहीं करते।

परंपरा के अनुसार, होलिका दहन से पहले संजू ने मंदिर की ज्योति पर हाथ रखकर देवी संकेत का इंतजार किया। जैसे ही उन्हें ज्योति में शीतलता का अनुभव हुआ, उन्होंने आग में प्रवेश का संकेत दे दिया। उनकी बहन रजनी ने जलती हुई होली पर कलश से अर्ध्य देकर जल की धारा प्रवाहित की। इसके बाद संजू ने प्रह्लाद कुंड में स्नान किया और सीधे जलती लपटों में कूद पड़े। उपस्थित लोग सांसें थामे यह दृश्य देखते रहे।

आग से सुरक्षित बाहर आने के बाद संजू पांडा ने कहा, “यह मेरा कोई चमत्कार नहीं है, यह साक्षात प्रह्लाद जी की कृपा है। जब मैं अग्नि में होता हूं तो बाल रूप में प्रभु प्रह्लाद मेरे आगे-आगे चलते हैं और मुझे आग का ताप महसूस नहीं होता।” ग्रामीण भी इसे भगवान नरसिंह का आशीर्वाद मानते हैं और कहते हैं कि प्रह्लाद जी के वंशज इस परंपरा को पीढ़ियों से निभाते आ रहे हैं।

संजू के परिवार का इस परंपरा से गहरा नाता है। उनके पिता सुशील पांडा आठ बार और बड़े भाई मोनू पांडा चार बार जलती होली से सुरक्षित निकल चुके हैं। इस वर्ष का दृश्य देखने के लिए जर्मनी, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों से विदेशी पर्यटक भी पहुंचे थे। वे इस अद्भुत परंपरा को देखकर आश्चर्यचकित रह गए।

Tags: Mathura Holika DahanWatch
Previous Post

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत के पास छह से आठ सप्ताह का कच्चा तेल भंडार, कीमतें पहली बार 83 डॉलर से ऊपर पहुंचीं

Next Post

मेरठ: अज्ञात महिला का शव, मृत महिला निकली विदेशी नागरिक, गलत पहचान के चलते चार लोग गिरफ्तार

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

July 27, 2026
Next Post
बहराइच में अज्ञात वन्यजीव के हमले में दस माह की बच्ची की मौत

मेरठ: अज्ञात महिला का शव, मृत महिला निकली विदेशी नागरिक, गलत पहचान के चलते चार लोग गिरफ्तार

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group