दुबई के सुरक्षित माने जाने वाले रिहायशी इलाके और एयरपोर्ट के समीपवर्ती क्षेत्र में हुई मिसाइल बारी के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
यहाँ एक महिला अपने घर के बैडरूम में बैठ कर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। तभी ईरानी मिसाइल उसी बिल्डिंग से जा टकराई जिसमें वो थी जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, महिला अपने घर के कमरे में बैठकर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। वह अपने फॉलोअर्स से बात कर ही रही थी कि तभी एक जोरदार धमाके की आवाज आई। मिसाइल सीधे उसी फ्लोर या बिल्डिंग से टकराई जहाँ वह मौजूद थी। लाइव अचानक पूरा ब्लैक आउट हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते है।
आपको बता दें की इन हमलों की शुरुआत से अब तक खामेनेई और अन्य वरिष्ठ नेताओं के अलावा 200 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। ईरान ने बदले का संकल्प लेते हुए जवाबी कार्रवाई में इजराइल और अरब देशों पर मिसाइलें दागीं।
इजराइल की बचाव सेवाओं के अनुसार, यरुशलम और मध्य शहर बेत शेमेश के एक प्रार्थना स्थल (सिनागॉग) समेत कई जगहों पर हमले हुए। बेत शेमेश में नौ लोगों की मौत हुई और 28 लोग घायल हुए। इसके साथ ही इज़राइल में मृतकों की कुल संख्या 11 हो गई।
पुलिस ने बताया कि हमले के बाद 11 लोग अब भी लापता हैं। लेकिन ईरान पर हमले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के महत्वपूर्ण सैन्य, राजनीतिक और खुफिया ठिकानों को निशाना बनाया। इससे प्रतीत होता है कि जंग व्यापक होती जा रही है और यह लंबे समय तक चल सकती है, जो पूरे पश्चिम एशिया में अस्थिरता ला सकती है।
अमेरिकी सेना ने रविवार को कहा कि ईरान पर अमेरिका के हमलों के दौरान उसके तीन सैनिक मारे गए और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह पहली बार है जब इस बड़े सैन्य अभियान में अमेरिका की ओर से उसके सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।
मेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए एक वीडियो में कहा कि अमेरिका अपने सैनिकों की मौत का “बदला” लेगा और संघर्ष खत्म होने से पहले “संभव है कि और भी अमेरिकी सैनिक मारे जाएं।
⚠️ 𝐁𝐫𝐞𝐚𝐤𝐢𝐧𝐠 𝐍𝐞𝐰𝐬 ⚠️
🇮🇷🇦🇪 | DUBAI STRIKE FOOTAGE!
A Filipina woman was live streaming from her apartment in Dubai when it was hit by an Iranian missile, causing massive destruction. pic.twitter.com/L1fcwVmxK6
— Iran Spectator (@IranSpec) March 2, 2026




